{"_id":"659d91f4320231189d07f033","slug":"government-gets-green-signal-for-construction-of-zonal-office-of-corporation-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-14973-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: निगम के जोनल कार्यालय निर्माण को मिली शासन की हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: निगम के जोनल कार्यालय निर्माण को मिली शासन की हरी झंडी
Wed, 10 Jan 2024 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 10 Jan 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा ककरऊ कोठी पर प्रस्तावित जोनल कार्यालय के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने जोनल कार्यालय निर्माण के लिए 4.36 करोड़ की धनराशि मंजूर कर ली है। निगम एरिया से जुड़े नई आबादी के वाशिंदाओं को अपनी समस्या व शिकायतों के निस्तारण के लिए अब निगम तक दौड़धूप नहीं करनी होगी। निगम द्वारा बीते जुलाई में जोनल कार्यालय निर्माण को भेजे प्रस्ताव को शासन की मंजूरी मिल गई है। प्रस्ताव को मंजूरी के साथ ही शासन ने जोनल कार्यालय निर्माण के लिए लगभग 4.36 करोड़ की धनराशि भी स्वीकृत कर दी है। उक्त धनराशि जल्द ही निगम प्रशासन को अवमुक्त की जाएगी।
-- -
जोनल कार्यालय में आमजन को मिलेंगी ये सुविधाएं
निगम द्वारा प्रस्तावित जोनल कार्यालय में पेयजल, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं प्रकाश व्यवस्था से जुड़े कार्यालय भी स्थापित होंगे। जहां आम जन अपनी शिकायत व समस्याओं को दर्ज करा सकेंगे। वहीं जोनल कार्यालय पर एक राजपत्रित अधिकारी का कार्यालय भी स्थापित होगा।
-- -
जोनल कार्यालय के निर्माण का मुख्य उद्देश्य आम जन को सहूलियत प्रदान करना है। जोनल कार्यालय बन जाने से आम जन को अपनी शिकायत व समस्या निस्तारण को मुख्य कार्यालय आने में होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
कामिनी राठौर महापौर
-- -- -