फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   governer will come in firozabad

किसानों के रुबरू होंगी राज्यपाल, टीबी कार्यक्रम की करेंगी समीक्षा

Tue, 12 Jan 2021 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
governer will come in firozabad
एसपी सिटी कार्यालय पर एडीजी आगरा जॉन अजय आनंद के साथ मौजूद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 14 जनवरी को जिले में करीब पांच घंटे, दस मिनट तक जिले में रहेंगी। राज्यपाल ओडीओपी योजना के तहत आच्छदित एक इकाई का अवलोकन करने के अलावा टीबी संक्रमित बच्चों के उपचार के लिए चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगी। प्रगतिशील किसानों से रूबरू होंगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 14 जनवरी को सुबह 9:50 पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट पर आएंगी। दस बजे से लेकर करीब एक बजे के बीच औद्योगिक आस्थान नगला भाऊ में एक जिला-एक उत्पाद योजना के माध्यम से संचालित कांच इकाई प्रगति ग्लास इंडस्ट्रीज का भ्रमण करेंगी। दो बजे प्रगतिशील किसानों व किसान उत्पादक संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगी। जनपद भ्रमण के अंतिम चरण में वे जिले में टीबी संक्रमित बच्चों के उपचार व बचाव के लिए संचालित स्वास्थ्य विभाग की कार्ययोजना की समीक्षा करेंगी। करीब एक घंटे विश्राम के के बाद करीब चार बजे राज्यपाल कार द्वारा आगरा की ओर प्रस्थान करेंगी। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने सेक्टर मजिस्ट्रेट व प्रभारी अधिकारियों के दायित्व निर्धारित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed