{"_id":"5fbaa05f8ebc3e9baa35cb53","slug":"gopaashtamee-firozabad-news-agr4689839146","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपाष्टमी: गायों को चना गुड़ खिलाकर किया पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपाष्टमी: गायों को चना गुड़ खिलाकर किया पूजन
विज्ञापन
गोपाष्टमी पर कान्हा गोशाला में गाय का पूजन करती महापौर नूतन राठौर, नगर आयुक्त विजय कुमार एवं पार्
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। गोपाष्टमी के अवसर पर रविवार को विभिन्न संगठनों व समाजसेवियों ने विभिन्न गोशालाओं में गोमाता का पूजन किया। गांधी पार्क और सोफीपुर स्थित गोशालाओं में दीपमाला का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने रोरी-चावल से गायों का तिलक किया और उन्हें गुड़, चना व हरा चारा खिलाया।
जलेसर रोड स्थित कान्हा गोशाला में मेयर नूतन राठौर, नगर आयुक्त विजय कुमार व पार्षदों ने सामूहिक रूप से गो पूजन किया और गुड़, चना व हरा चारा खिलाया गया। नगर आयुक्त विजय कुमार ने गोशाला प्रभारी दलवीर सिंह को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
अपर नगर आयुक्त शिव सिंह, पार्षद हरिओम वर्मा, देश दीपक यादव, मनोज ताऊ, प्रकाश कुमार, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। मेयर ने गांधी पार्क स्थित गोशाला में भी गोपूजन किया। गोशाला अध्यक्ष विष्णु बंसल, मंत्री द्विजेंद्र मोहन शर्मा, राकेश शर्मा चुुन्नू, उमाकांत पचौरी, पार्षद विजय शर्मा, हरिओम वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कांग्रेस नेताओं ने किया गोमाता का पूजन
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोपूजन किया। कमलेश जैन, मनोज भटेले, मैकूलाल, दिशा और धुर्वी आदि मौजूद रहे।
आश्रय स्थलों पर संरक्षित गोवंश का हुआ पूजन
तीन स्थाई व विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित 32 अस्थाई गोवंश आश्रय स्थलों पर भी गोपूजन के कार्यक्रम हुए। जिला पशु चिकित्साधिकारी डॉ. प्रभंजन शुक्ला के अनुसार गो पूजन के दौरान करीब 300 गोवंश की टैगिंग भी कराई गई। गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
गायों को पहनाई माला
टूंडला। श्रीनगर पचोखरा स्थित निराश्रति गऊआश्रय गोशाला संचालक विवेक पाराशर की देखरेख में गोपाष्टमी पर गो पूजन किया गया। सभी ने गोमाता को तिलक लगाया और गुड़-चना खिलाया और माला पहनाई। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. नीरज गर्ग, अवधेश, संजय, ऋषि उपाध्याय, संजू उपाध्याय, विशाल और शिवकुमार आदि मौजूद रहे।
अंतरराट्रीय गोमाता सेवा महासंघ के पदाधिकारियों ने स्टेशन रोड स्थित अस्थाई गोशाला में गोपूजन किया। महामंत्री लोकेंद्र सिंह पोनियां, प्रदेश महामंत्री रामतीर्थ चक, राष्ट्रीय सचिव महिमा बृज किशोरी, राष्ट्रीय सह संयोजक सचिन जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष गौतम सिंह नौहवार, दुष्यंत जादौन, रूपेश शुक्ला, प्रदीप पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद
विधायक ने राही गोशाला में किया गो पूजन
शिकोहाबाद। नगर पालिका की हाईवे किनारे स्थित अस्थाई गोशाला में विधायक डॉ. मुकेश वर्मा ने गो पूजन किया और फूलों की माला पहनाई गई। विधायक ने कहा कि कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर में एक गाय पाले।
गोमूत्र व गोबर से तमाम दवाएं व कीटनाशक तैयार किए जाते हैं। इस दौरान प्रभारी सफाई निरीक्षक दिनेश यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अशोक कुमार, नंदन सिंह, सभासद देव यादव, लखपत सिंह व दुर्गेश कुमार के साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।