{"_id":"61d1af3aa069cc26f724ca32","slug":"goods-worth-thousands-cleaned-by-breaking-the-lock-of-the-utensils-warehouse-firozabad-news-agr5199014179","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्तन गोदाम का ताला तोड़कर हजारों का माल साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्तन गोदाम का ताला तोड़कर हजारों का माल साफ
विज्ञापन

शिकोहाबाद। नगर के मोहल्ला माहेश्वरी कंपाउंड में बर्तन कारोबारी के गोदाम का बदमाशों ने ताला तोड़कर हजारों रुपये के बर्तन चोरी कर लिए। घटना का पता सुबह चला। कारोबारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कारोबारी माधव गुप्ता की बड़ा बाजार में बर्तन की थोक दुकान है। उन्होंने माहेश्वरी कंपाउड में गोदाम बना रखा है। इसमें लाखों रुपये के बर्तन भरे हुए हैं। शनिवार रात बदमाशों ने गोदाम का ताला तोड़कर बर्तनों से भरे चार बोरे चोरी कर ले गए। सुबह जब मोहल्ले के लोग जागे और गोदाम का ताला टूटा देखा तो गोदाम स्वामी को फोन कर जानकारी दी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण दिया। पुलिस को मौके पर चाकू, कटर व अन्य सामान पड़ा मिला। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक का कहना है कि बदमाशों को तलाश किया जा रहा है।
मकान हजारों का सामान चोरी
नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव धनपुरा में मकान का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सुबह जब पीड़ित के पिता मकान की तरफ आए तब घटना का पता चला।
विज्ञापन
धनपुरा निवासी ओमवीर का गांव के ही कठेरिया समाज के व्यक्ति से एक साल पूर्व झगड़ा हो गया था। पुलिस ने 12 दिसंबर को ओमवीर को जेल भेज दिया। इसके बाद ओमवीर की पत्नी अंजली अपने एक वर्षीय बच्चे के साथ घर पर थी, लेकिन बच्चे की तबियत खराब होने से वह मकान बंद कर मायके चली गई। ओमवीर के पिता पप्पू घर की रखवाली करते थे। शनिवार रात चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर एक जोड़ी पायल, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी कुंडल, एक अंगूठी तथा छह कुंतल बाजरा और एक कुंतल गेहूं चोरी कर ले गए। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक गगन कुमार गौड़ का कहना है कि चोरी संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पीड़ित ने गांव के ही विरोधी पक्ष पर चोरी का संदेह व्यक्त किया है। मामले की जांच की जा रही है।