{"_id":"696d1e9e7730f7e7140e44c2","slug":"goods-worth-lakhs-of-rupees-stolen-from-two-shops-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-165614-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: दो दुकानों से लाखों रुपये की कीमत का सामान पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: दो दुकानों से लाखों रुपये की कीमत का सामान पार
Sun, 18 Jan 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 18 Jan 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। थाना मटसेना क्षेत्र में चोरों ने शनिवार रात सर्विस सेंटर व मोटर वर्कशॉप की दुकान को निशाना बनाया। चोर लाखों रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए। चोरी की थाने में तहरीर दी गई है।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के आकाशवाणी रोड निवासी शादिक सैय्यद तिराहे के समीप मां हीरो सर्विस सेंटर की दुकान करता है। वहीं पास में ही जीशान की हिंदुस्तान मोटर वर्कशॉप की दुकान है। चोरों ने शनिवार रात को छत काटकर दुकान में चोरी को अंजाम दिया। वहां से चार बैटरिया, अल्टीनेटर तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। जीशान व सादिक रविवार को दुकान पर पहुंचे तब चोरी की जानकारी हो सकी। चोरी का पता चलते ही लोगों की भीड़ लग गई। चोरी की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गईं। दोनों दुकानदारों ने चोरी की पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद