फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Gold chain broken from woman's neck

महिला के गले से तोड़ी सोने की चेन

Sat, 19 Nov 2022 07:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
Gold chain broken from woman's neck
पीड़ित महिला रिंकी थाने में पकड़ी गईं लुटेरी महिलाओं के खिलाफ तहरीर देते हुए। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद में पिता के घर से ससुराल ई-रिक्शा में बैठ कर जा रही महिला की सोने की चेन ई-रिक्शा में बैठी तीन महिलाओं ने तोड़ कर रिक्शे में डाल दी। महिला के शोर मचाने पर रिक्शा रुकवाया और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सोने की चेन को बरामद कर ली। रिक्शे में बैठी अन्य तीन महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नगला हीरा सिंह निवासी रिंकी अपने बहनोई के साथ ई रिक्शा में बैठ कर अपनी ससुराल मटामई मटसेना को जाने के लिए सुभाष तिराहे तक जा रही थी। ई-रिक्शा तहसील तिराहे पर पहुंचा तो उसमें बैठी तीन अन्य महिलाओं ने महिला के पैर पर पैर रख दिया। जिससे महिला नीचे झुकी। आरोप है कि इसी दौरान उसके पास बैठी महिला ने उसके गले से सोने की चेन तोड़ ली। चेन तोड़ते हुए महिला की बहन के लड़के नितिन ने देख लिया।
विज्ञापन

उसने कहा कि मौसी आपकी चेन महिला ने तोड़ ली है। जानकारी होते ही महिला ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस को देख महिला ने तोड़ी गई चेन रिक्शा में ही डाल दी। पुलिस ने पीड़िता के आरोपों के आधार पर उक्त तीनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। थाने पर पहुंचे एसपी ग्रामीण कुंवर रणविजय सिंह ने पकड़ी गई महिलाओं के साथ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed