{"_id":"30511c986df7846afeeff562ada2c77b","slug":"goddess-of-devotees-thronging-temples-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
ब्यूरो अमर उजाला, फीरोजाबाद
Updated Thu, 15 Oct 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र के दूसरे दिन देवी भक्तों ने माता ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। देवी मंदिरों में पूजा करने वालों की प्रात: से ही खासी भीड़ रही। मंदिर प्रांगण जय मां अंबे, जय जगदंबे के जयघोष सेे गुंजायमान रहे।
बुधवार की भोर से ही देवी के जयघोषों से वातावरण गुंजायमान हो गया। भक्तजन टोली के रूप में मंदिरों में पहुंच रहे थे। हाथों में जल का कलश, अग्यारी और पूजन सामग्री लेकर देवी मंदिर पहुंचने की सभी को जल्दी थी। कुछ महिलाएं देवी के भजन गाते हुए मंदिर जा रही थीं। नगर के प्रमख देवी मंदिरों पर देवी दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए लाइन लगी रही। देवी भक्तों को अपने नंबर आने का इंतजार करना पड़ा। भक्तजन फीरोजाबाद स्थिति कैलादेवी मंदिर, उसायनी स्थिति मां वैष्णोदेवी धाम, हिम्मतपुर देवी मंदिर आदि के दर्शनों के लिए गए।
बड़े शिव समाधि मंदिर, पथवारी मंदिर, यज्ञशाला मंदिर न्यू रेलवे कालोनी, काली मंदिर स्टेशन रोड, आरामशीन स्थित मंदिर, शनिदेव मंदिर, घंटेश्वर बाबा का मंदिर, रामलीला मैदान स्थित मंदिर, अधैत भवन मंदिर, रसूलाबाद क्षेत्र में माता सीयरदेवी मंदिर आदि पर देवी भक्तों की भारी भीड़ रही।