{"_id":"5e08ec818ebc3e8792797296","slug":"godam-theft-lock-firozabad-news-agr4223342147","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदाम के ताले तोड़कर नकदी व सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदाम के ताले तोड़कर नकदी व सामान चोरी
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के शिवाजी रोड स्थित कॉन्फेक्शनरी, मिक्सी व पंखे के गोदाम का ताला तोड़कर हजारों रुपये के सामान, इन्वर्टर-बैटरी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरी की घटना की जानकारी होने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
थाना लाइनपार के लेबर कॉलोनी निवासी गोविंद मयानी की थाना उत्तर के शिवाजी रोड पर गोविंद कॉन्फेक्शनरी के नाम से दुकान संचालित है। दुकान की छत पर दो कमरों में गोदाम बना हुआ है। बीती रात गोविंद मयानी दुकान को बंद करके घर चले गए थे। परंतु रविवार सुबह आए साढ़े छह बजे जब दुकान पहुंचे तो गोदाम का ताला टूटा हुआ था और अंदर रखे सामान के साथ इन्वर्टर, बैटरी भी गायब मिले।
गोविंद मयानी की मानें तो करीब तीस हजार कीमत का सामान गायब हो गया है। वहीं पड़ोस में श्यामसुंदर गुप्ता का सिलाई मशीन व पंखे का गोदाम है। इस गोदाम का भी ताला टूटा हुआ मिला। सूचना पर पहुंचे श्याम सुंदर गुप्ता ने गोदाम के अंदर जाने से पूर्व डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने केे साथ पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। टीम ने चोरी की घटना की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
दुकानदार की मानें तो चोर दुकान के अंदर रखी मिक्सी व पंखों को चोरी कर ले गए। पीड़ित दुकानदारों ने चोरी की घटना के संबंध में थाना उत्तर पुलिस को तहरीर दी है। इधर एसएचओ थाना उत्तर केशवदत्त शर्मा ने कहा शिवाजी मार्ग स्थित दुकान में चोरी की घटना होने की हमें सूचना मिली थी। तहरीर आई है तो मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।