फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Glass factory warehouse fire

ग्लास फैक्टरी के गोदाम में लगी आग

Thu, 15 Oct 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 15 Oct 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Glass factory warehouse fire
 नगला भाऊ स्थित ग्लास गोदाम से उठी आग की लपटों के देख हड़कंप मच गया।  सूचना पर फायर विभाग के कर्मचारी पहुंच गए। काफी प्रयास  के बाद आग पर काबू पा लिया। आग से हजारों रुपये की नुकसान बताया गया है। विभागीय अधिकारी आग लगने का कारण तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

 उत्तर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लाजपत कुंज निवासी विवेक गर्ग का औद्योगिक क्षेत्र नगला भाऊ में कांच के ग्लास की पैकिंग का गोदाम है। गुरुवार को सुबह करीब दस बजे  गोदाम में निवास करने वाले चौकीदार ने गोदाम से आग की लपटों के साथ उठते  धुुंए को देखा तो उसने शोरगुल कर दिया। इस पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए।  फायर विभाग के अधिकारियों के साथ गोदाम स्वामी को सूचना दी। फायर विभाग के  अधिकारी दमकलों के साथ मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पा लिया। पीड़ित  विवेक गर्ग की माने तो आग लगने से गोदाम में रखा हजारों रुपये का माल जलकर  राख हो गया है। आग कैसे लगी इसकी जानकारी न तो विभागीय अधिकारी नहीं दे पाए  और न ही गोदाम स्वामी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed