फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Girl student missing for two days found insanity near Jaipuria school

दो दिन से लापता छात्रा जयपुरिया स्कूल के पास बदहवास मिली

Wed, 21 Sep 2022 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:58 PM IST
सार

दो दिन से लापता बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा बुधवार सुबह नौ बजे मक्खनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे स्थित जयपुरिया पब्लिक स्कूल के समीप बदहवास मिली।पता चलने पर थाने में तहरीर दी थी लेकिन बुधवार को छात्रा नाटकीय ढंग से मिल गई।इस दौरान दो लड़कियां होटल की छत से कूद कर भाग गई थीं।

विज्ञापन
Girl student missing for two days found insanity near Jaipuria school

विस्तार

शिकोहाबाद। दो दिन से लापता बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा बुधवार सुबह नौ बजे मक्खनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे स्थित जयपुरिया पब्लिक स्कूल के समीप बदहवास मिली। जेएस सिटी पर तैनात गार्ड ने छात्रा से पूछताछ की। उसके पास कॉपी में लिखे मोबाइल नंबर पर पिता को फोन कर छात्रा के बारे में जानकारी दी। सूचना मिलते ही माता-पिता मौके पर पहुंचे। पुलिस छात्रा से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

छात्रा के पिता ने बताया कि जब वो बेटी के पास पहुंचा तो बेटी उन्हें देख कर अपनी मां से चिपट कर रोने लगी। दिव्यांग पिता ने बताया कि वह कह रही थी कि वे लोग मुझे मार डालेंगे। उसने बताया कि उन्होंने मुझे दो दिन कमरे में बंद रखा और रोटी भी नहीं दी। पिटाई भी की। माता-पिता उसको थाने लाए और पुलिस को जानकारी दी। पिता ने बताया कि सोमवार सुबह बेटी कॉलेज पढ़ने गई थी। उसे बिजली का बिल भी जमा करने के लिए कहा था।
विज्ञापन

जब देर शाम तक घर नहीं पहुंची, तो उसकी तलाश की। पता चलने पर थाने में तहरीर दी थी लेकिन बुधवार को छात्रा नाटकीय ढंग से मिल गई। पुलिस अब छात्रा से पूछताछ कर रही है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि छात्रा दो दिन पूर्व स्कूल जाते समय रास्ते से लापता हो गई थी। जिसका मुकदमा दर्ज है। छात्रा तथ्यों को छिपा रही है। मेडिकल कराया है पूछताछ के बाद सही तथ्य सामने लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चर्चा दो दिन पूर्व होटल के कूदी थी
नगर में जोरों से चर्चा है कि दो दिन पूर्व बालाजी को जाने वाले रास्ते पर बने दो होटलों में सीओ कमलेश कुमार ने छापा मारा था। इस दौरान दो लड़कियां होटल की छत से कूद कर भाग गई थीं। चर्चा है कि यह छात्रा उन्हीं में से तो एक नहीं है। फिलहाल पुलिस इस मामले में भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed