{"_id":"42be4e56b3b042c1ef3a912b81a6eda4","slug":"get-updates-on-reporting-in-72-hours-anm-awards-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"72 घंटे में रिपोर्टिंग अपडेट करने पर एएनएम को मिलेगा पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
72 घंटे में रिपोर्टिंग अपडेट करने पर एएनएम को मिलेगा पुरस्कार
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 09 Dec 2015 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग में योजनाओं की मॉनिटरिंग पर शासन की कड़ी निगरानी है। देहात क्षेत्रों में स्वास्थ्य महकमे में अहम जिम्मेदारी निभाने वाली एएनएम को कार्य के बाद जल्द से जल्द रिपोर्टिंग सीधे शासन को देनी होगी। यदि एएनएम रिपोर्टिंग 72 घंटे में कराती हैं, तो उन्हें प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। शासन ने जनपद को इसके लिए बजट भेज दिया है।
गर्भवती महिलाओं का प्रसव हो अथवा गर्भवती का टीकाकरण रिपोर्टिंग का अपडेट शासन को भेजना होगा। इससे हर आंकड़े से शासन और जिला कमेटी अपडेट हो सकेगी। इसके लिए शासन द्वारा एएनएम को दिए गए मोबाइल फोन का सहारा लिया जाएगा। कार्य करने के बाद एएनएम 72 घंटे के भीतर अपडेट करती है तो उन्हें एक रूपये प्रति अपडेट के हिसाब से पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। ऐसे में यदि एक दिन में 30 कार्यों की जानकारी दी तो 30 रुपये उन्हें मिलेंगे। यह योजना शासन ने फिलहाल में ही शुरू की है। यूएसएसडी पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं की नौ योजनाएं और नवजात शिशुओं की तरह 14 योजनाओं का अपडेट किया जा सकेगा। इसमें नियमित टीकाकारण भी शामिल होगा। इसके लिए तकरीबन 12 लाख रुपये का बजट भी एडवांस रूप में स्वास्थ्य विभाग के खाते में भेजा गया है।
जो एएनएम 72 घंटे तक भीतर रिपोर्टिंग अपडेट कराएगी। उन्हें शासन ने प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रति अपडेट के लिए एक रुपये का बजट निर्धारित किया है। इसके लिए बजट भी आ चुुका है।
विज्ञापन
सरजू खान, जिला कार्यक्रम प्रबंधक
एनआरएचएम