फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   garmi

बढ़ रही गर्मी, घट सकती है गेहूं व जौ की पैदावार

Fri, 25 Mar 2022 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
garmi
बढ़ रही गर्मी, घट सकती है गेहूं व जौ की पैदावार
विज्ञापन

- मौसम विभाग के अनुसार 31 मार्च को तापमान 39 डिग्री तक पहुंचने की संभावना
- करीब दस साल बाद मार्च में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिले में इस सप्ताह पारा और चढ़ेगा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 31 मार्च तक अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। वहीं दिनों दिन बढ़ रहे गर्मी के कारण कृषि विभाग ने गेहूं और जौ की फसल का उत्पादन घटने की आशंका जताई है।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 25 मार्च को तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 26 और 27 मार्च को गर्मी का प्रकोप बढ़ने की आशंका के साथ दिन में तापमान 38 डिग्री रहेगा। 30 और 31 मार्च को तापमान 39 से 41 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह बोले, मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, माह के अंत तक गर्मी बढ़ेगी। जिले में जिन किसानों ने गेहूं व जौ की बुआई में देरी की हैं, उनका उत्पादन घटेेगा। कारण कि तेज गर्मी के कारण गेहूं का दाना सिकुड़ने लगेगा। वर्ष-2011 में मार्च में तापमान 38 डिग्री के आसपास था।
विज्ञापन

किसानों की बात-
यूरिया की कमी और अन्य कारणों से इस बार देरी से गेहूं की फसल बुआई की थी। उम्मीद थी कि इस बार पैदावार से मुनाफा होगा। तेज गर्मी के कारण गेहूं की बालियां लटकने लगीं हैं। बार-बार खेत में पानी देना भी ठीक नहीं हैं। ऐसे में इस बार गेहूं का दाना पतला होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धर्मेंद्र मीणा, युवा किसान फरिहा
तेज गर्मी के कारण जौ और गेहूं की फसल करने वाले किसानों की उम्मीदों को इस बार झटका लगना तय है। मौसम अनुकूल रहता तो गेहूं की बालियों में दाना मोटा होता। इस बार जौ और गेहूं दोनों फसलों में लागत भी निकलना मुश्किल दिख रहा है।
- धनपाल सिंह, किसान राजपुर कोटला
जिला में रबी की फसल का आंकड़ा
फसल कुल कृषि क्षेत्र
गेहूं 101113 हेक्टेयर
जौ 8438 हेक्टेयर
मक्का 289 हेक्टेयर
मटर 854 हेक्टेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed