फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ganpati pooja

यमुना के घाटों की ओर जाने वाले रास्तों पर तैनात रहेगी फोर्स

Sun, 30 Aug 2020 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
ganpati pooja
फिरोजाबाद। गणेश विसर्जन पर मंगलवार को पुलिस का पहरा रहेगा। इसकेे लिए पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारी कर ली है। यमुना के घाट और नहरों की ओर जाने वाले रास्तों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। इसको लेकर नगर मजिस्ट्रेट द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिए गए है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के मद्देनजर इस बार शहर में गणेश पंडाल नहीं सजाए गए। लोगों ने घरों में भगवान गणेश की स्थापना कर पूजा-अर्चना की। वहीं मंगलवार को गणेश चतुर्दशी पर विसर्जन किया जाएगा। इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारी कर ली है। नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज ने बताया कि इस बार यमुना घाटों और नहरों में गणेश प्रतिमा का विसर्जन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे में यमुना घाटों के साथ नहरों की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरियर लगाए जाएंगे। बैरियर पर पुलिस बल तैनात रहेगा। लोग घरों में भी भगवान गणेश का विसर्जन करें। उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग गणेश विसर्जन के लिए घाटों अथवा नहरों पर जाने का प्रयास करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed