फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Gangster Sandeep alias Chova carrying a reward arrested in an encounter

UP: फिरोजाबाद पुलिस को बड़ी सफलता, एटा का 10 हजार का इनामी गैंगस्टर मुठभेड़ में गिरफ्तार

Wed, 24 Sep 2025 12:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 24 Sep 2025 12:21 PM IST
सार

फिरोजाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। 

विज्ञापन
Gangster Sandeep alias Chova carrying a reward arrested in an encounter
फिरोजाबाद पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना उत्तर पुलिस टीम ने 10 हजार रुपये रुपये के इनामी गैंगस्टर संदीप उर्फ कुलदीप उर्फ चोवा को मुठभेड़ में मंगलवार रात गिरफ्तार किया। उसके पैर में गोली लगी है। गैंगस्टर मूलरूप से एटा जिले के चिरगंवा/सिरगंवा, जलेसर का रहने वाला है।
विज्ञापन


एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि 10 हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर संदीप उर्फ कुलदीप उर्फ चोवा टापा खुर्द के जंगल में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना उत्तर की पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। पुलिस को अपनी ओर आता देख आरोपी ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। 
विज्ञापन







पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी संदीप के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।  आरोपी संदीप उर्फ कुलदीप उर्फ चोवा पर विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा शामिल है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed