{"_id":"694ed44083647f351308149a","slug":"gangster-recommendation-against-8-robbers-including-two-constables-in-rs-2-crore-robbery-case-firozabad-news-c-169-1-mt11005-163881-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: 2 करोड़ की लूट में दो सिपाहियों समेत 8 लुटेरों पर गैंगस्टर की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: 2 करोड़ की लूट में दो सिपाहियों समेत 8 लुटेरों पर गैंगस्टर की संस्तुति
Sat, 27 Dec 2025 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। मक्खनपुर क्षेत्र में बीते 30 सितंबर को हुई 2 करोड़ रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने आरोपियों पर शिकंजा और कस दिया है। चार्जशीट दाखिल करने के बाद अब पुलिस ने सभी आरोपियों का गैंग चार्ट तैयार कर लिया है। अलीगढ़ के खैर के पंकज उर्फ नरेश पंडित के एनकाउंटर में ढेर होने के बाद पुलिस ने गैंग लीडर दुष्यंत को बनाया है। दुष्यंत सहित गिरोह के सभी आठ सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए फाइल जिलाधिकारी के पास अनुमोदन के लिए भेज दी गई है।
डीएम से आदेश मिलते ही मक्खनपुर थाने में नई प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इसके बाद पुलिस इन आरोपियों द्वारा अपराध से अर्जित की गई चल-अचल संपत्तियों को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू करेगी। बता दें कि इस गिरोह का एक मुख्य सदस्य पंकज उर्फ नरेश पंडित पहले ही पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है। इस गिरोह में दो पुलिस सिपाही, अंकुर प्रताप सिंह (हरदुआगंज, अलीगढ़) और मनोज कुमार (मक्खनपुर, फिरोजाबाद) भी शामिल थे। इन दोनों सहित जेल में बंद अन्य आरोपियों अक्षय, आशीष, मोनू, पंकज और तुषार, दुष्यंत पर अब प्रशासन का चाबुक चलना तय है। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि जल्द ही आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज होने वाली है।