फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   GAIL gas businessman

गैस अनुबंध नवीनीकरण के लिए चक्कर काट रहे उद्योगपति

Fri, 27 Dec 2019 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
GAIL gas businessman
फिरोजाबाद। गैस आपूर्ति संबंधी सहमति के नवीनीकरण हेतु गेल इंडिया के निर्देशों के बाद कांच इकाईयों में हलचल तेज हो गई है। कांचनगरी में औद्योगिक गतिविधियां पटरी पर लौटते ही उद्योगपति इकाईयों में गैस आपूर्ति संबंधी सहमति पत्रों का नवीनीकरण कराने के लिए गेल इंडिया के कार्यालय में चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

गेल गैस इंडिया लिमिटेड द्वारा सुहागनगरी के कांच उद्योग को नैचुरल गैस की आपूर्ति दी जा रही है। गेल द्वारा सभी इकाईयों को चार वर्ष की अवधि के लिए सहमति पत्र जारी किए थे। उक्त अवधि 31 दिसंबर को समाप्त हो रही है। ऐसे में गेल इंडिया ने गत दिनों सभी इकाईयों को पत्र जारी कर गैस आपूर्ति संबंधी सहमति पत्रों को नवीनीकृत कराने का फरमान जारी किया था।
विज्ञापन

गेल ने सभी इकाई संचालकों से पूर्व में निर्धारित शर्तों, उत्पादन क्षमता एवं इकाई संचालक/पार्टनरों की वर्तमान स्थिति आदि की जानकारी भी मांगी है। औद्योगिक गतिविधियां पटरी पर आते ही कांच उद्योग जगत से जुड़ीं सभी 305 इकाईयों के संचालक गैस अनुबंध से जुड़ीं पत्रावली के साथ गेल दफतर में दस्तक दे रहे हैं। चूंकि अनुबंध हेतु अंतिम तिथि 31 दिसंबर नजदीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed