फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   FSDA UP,Food safety department, firozabad Food safety department , up news, firozabad news, firozabad hindi news,Food Safety and Drug Administration,milwatkhori firozabad,milwatkhori news

खाद्य सुरक्षा विभाग ने 520 किलो मिलावटी सरसों का तेल किया जब्त

Wed, 24 Mar 2021 08:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 08:16 PM IST
विज्ञापन
FSDA UP,Food safety department, firozabad Food safety department , up news, firozabad news, firozabad hindi news,Food Safety and Drug Administration,milwatkhori firozabad,milwatkhori news
खेरगढ़ में सरसों के तेल को सील करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। होली के त्योहार के नजदीक आते ही खाद्य सुरक्षा विभाग के अभियान में तेजी आ गई है। बुधवार को जिला अभिहित अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार के निर्देशन में पूरे जनपद में अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने खाद्य पदार्थों के 11 नमूने संकलित किए। इस दौरान 520 किलो सरसो का तेल सील कर दिया।
विज्ञापन

खाद्य तेल विक्रेता भारत ट्रेडर्स रामगढ़ से सरसों के तेल का नमूना लिया। यहां से करीब 120 किलो सरसों का तेल सीज कर दिया। टीम रामगढ़ में अमन ट्रेडर्स पर पहुंची। यहां सरसो के तेल का नमूना लेकर एक क्विंटल तेल सीज कर दिया। रेलवे स्टेशन के सामने स्थित मां कैलादेवी मिष्ठान से सोनपापड़ी व अन्नू मिष्ठान राजा का ताल से बर्फी का नमूना लिया। खैरगढ़ स्थित कालीचरन के तेल पिराई इकाई से सरसों के तेल का नमूना लिया। यहां पर टीम ने 150 किलो तेल सीज कर दिया है। खैरगढ़ में ही गुंजन कुमार के तेल पिराई केंद्र से 150 किलो सरसों के तेल को जांच रिपोर्ट आने तक सीज कर दिया है।
विज्ञापन

इधर टीम ने सिरसागंज के इटावा रोड स्थित अजय कुमार मोनिका किराना स्टोर पर सरसो के तेल और बेसन का नमूना लिया। अरांव रोड सिरसागंज में गोविंद पोरवाल की दुकान से बूंदी के लड्डू, संजीव कुमार की दुकान से सरसों के तेल और अध्यापक नगर सिरसागंज में राधेश्याम की दुकान से पनीर का नमूना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed