{"_id":"625efb39dbc40c599a6e6e6b","slug":"froud-firozabad-news-agr5308117200","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोगुना करने का लालच दे टप्पेबाज ले उड़े अंगूठी और नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोगुना करने का लालच दे टप्पेबाज ले उड़े अंगूठी और नकदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोगुना करने का लालच दे टप्पेबाज ले उड़े अंगूठी और नकदी
नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी को बनाया शिकार
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। सुभाष तिराहे पर टप्पेबाज गिरोह के दो सदस्यों ने दोगुना करने का लालच दे नगर निगम के सेवानिवृत्त सफाई कर्मचारी से सोने की दो अंगूठी और 25 सौ रुपये ले उड़े। जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को जानकारी दी।
उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मथुरा नगर निवासी रामसेवक नगर निगम से सेवानिवृत्त हैं। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे वह घर से पैदल बस स्टैंड जा रहे थे। सुभाष तिराहे के समीप खड़े एक व्यक्ति ने उनको आवाज देकर बुलाया और हाथ में पहनी दोनों सोने की अंगूठी और जेब में रखी नकदी को दो गुना करने की बात कही। पीड़ित रामसेवक का कहना है कि इस बीच एक अन्य युवक आया। उसने अपनी जेब में रखे रुपये और चेन सुभाष तिराहे के समीप खड़े युवक को दो गुना करने के लिए दे दी। इस पर उन्हें भी लालच आ गया। उन्होंने दो अंगूठी और जेब में रखे करीब 25 सौ रुपये भी दे दिए। वह कुछ समझ पाते तब तक दोनों टप्पेबाज वहां से भाग गए। पीड़ित ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। पीड़ित का कहना है कि दोनों अंगूठियों की कीमत करीब 50 हजार रुपये है। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को देने की बात कही है।