फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Front made the welfare of backward classes constituted OBC

पिछड़े वर्ग के कल्याण को कराया ओबीसी मोर्चा का गठन

Fri, 24 Jul 2015 10:46 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 24 Jul 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
Front made the welfare of backward classes constituted OBC
फीरोजाबाद। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार नगर आगमन पर प्रो. एसपी सिंह बघेल का भाजपाइयों ने सुहागनगरी में ढोल नगाड़ों से स्वागत किया। वह वाहनों के काफिले के साथ जिले के सीमा एत्मादपुर के करीब स्थित रेलवे पुल पर पहुंचे। जहां फूलमालाओं से उन्हें लाद दिया गया।  टूंडला, राजा का ताल से फीरोजाबाद तक बघेल को भाजपाइयों ने फूल मालाएं पहनाईं तो किसी ने चांदी का मुकुट। महिला कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता भेंट किया। बघेल ने भाजपा पिछड़ा वर्ग में मजबूती प्रदान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. बघेल ने दोपहर करीब 12 बजे जिले की सीमा में प्रवेश किया। उनके काफिले में दर्जनों की संख्या में वाहन शामिल थे। टूंडला हाइवे पर टूंडला के कार्यकर्ताओं की भीड़ मौजूद थी। उसायनी चौराहे पर भव्य स्वागत हुआ। राजा का ताल चौराहे पर भाजपाइयों ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। इसके बाद सुहाग नगर चौराहा, जैन मंदिर, जलेसर रोड, कोटला चुंगी चौराहे पर पहुंचे। यहां से कार्यकर्ता उन्हें कंधे पर उठाकर कार्यक्रम स्थल आशीर्वाद पैलेस तक ले गए। मंच से बघेल ने कहा कि भाजपा हाईकमान ने मुझे कई उच्च पदों का आमंत्रण दिया लेकिन मैंने पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए एक ओबीसी मोर्चा का गठन कराया। हाईकमान ने मुझे पूरे देश की जिम्मेदारी दी है, जिसे मैं पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए सक्रिय रहने का आह्वान किया। विधायक मनीष असीजा, जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी, महानगर अध्यक्ष अनिल भारद्वाज, महामंत्री भगवानदास शंखवार, उदय प्रताप सिंह, प्रेमचंद्र शंखवार, श्याम सिंह यादव, लक्ष्मीनरायन यादव, शिवसिंह चक, कन्हैयालाल गुप्ता, राजेंद्र बौहरे, शिवमोहन श्रोत्रिय, सुनील शर्मा, प्रकाश भारद्वाज, वृंदावनलाल गुप्ता, जगन सेठ आदि ने विचार व्यक्त किए। अरविंद बघेल, भाजयुमो के पिंकी चक, प्रवक्ता डा. अखिलेश शर्मा, उपाध्यक्ष सौरभ गर्ग, महेश राजपूत, मंगल सिंह राठौर, श्रीनिवास शर्मा, रविंद्र मोहन यादव, केडी जाटव, जयदीप पाराशर थे।
विज्ञापन


पांच साल तुम लूटो और पांच साल हम...
प्रो. एसपी सिंह बघेल ने सपा-बसपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा-बसपा में यह समझौता होता कि पांच साल तुम लूटो और पांच साल हम। उप्र. में यही क्रम वर्षों चलता रहता है। 2017 में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और समाजवादी पार्टी को पूरी तरह उखाड़ फेंकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंच पर अफरातफरी
प्रो. एसपी सिंह बघेल के स्वागत मंच पर वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं की अपेक्षा कुछ अन्य नेताओं ने मंच पर कब्जा जमा लिया। कई बार कहने के बाद भी वह मंच से नहीं उतरे। इस पर कई नेताओं ने कड़ी आपत्ति भी जताई। इससे अफरातफरी मची रही।


मिशन 2017 की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता: प्रो बघेल
टूंडला। टूंडला में बघेल ने कहा कि मोदी सरकार की लोकप्रियता से विरोधी  पार्टियां बौखला गई हैं। उत्तर प्रदेश में भी बीजेपी की स्पष्ट बहुमत से सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मिशन 2017 को फतह करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। महिला कार्यकर्ता रश्मि सिंह प्रधान ने आरती उतार और तिलक लगाकर स्वागत किया। दीपक चौधरी, शिवशंकर शर्मा, अवधेश पालीवाल, द्विजेंद्र विक्रम परमार, नगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र गुप्ता, दुष्यंत जादौन, हनुमंत सिंह बघेल, राजेंद्र बघेल, जितेंद्र शर्मा, सुधीर कुमार सिंह, बबली गौतम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed