{"_id":"68cea7b2f1667460de0a3c4d","slug":"from-today-chants-of-lord-shri-ram-will-resonate-in-the-city-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-156588-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: आज से शहर में गूंजेंगे भगवान श्रीराम के जयघोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: आज से शहर में गूंजेंगे भगवान श्रीराम के जयघोष
Sat, 20 Sep 2025 06:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 20 Sep 2025 06:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- रामलीला महोत्सव से पूर्व समिति ने किया हवन-पूजन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। श्री रामलीला महोत्सव की शुरूआत से पूर्व शनिवार को रामलीला मैदान पर हवन-पूजन किया गया। इस दौरान जय श्रीराम के जयघोष भी लगाए गए। मंचन समिति शहजलपुर श्री रामलीला महोत्सव का आयोजन आगामी 4 अक्तूबर तक रामलीला मैदान पर किया जाएगा। रामलीला महोत्सव का उद्घाटन 21 सितंबर की शाम 6 बजे प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह करेंगे।
रामलीला मंचन समिति के संयोजक प्रिंस जैन एवं सोनी गंभीर ने बताया कि उद्घाटन समारोह को भव्य बनाने के लिए रामलीला मैदान पर तैयारी की गई हैं। शनिवार की दोपहर रामलीला मैदान पर भूमि पूजन के साथ रामलीला मैदान पर भगवान श्रीराम का धर्म ध्वज स्थापित किया गया। भूमि पूजन एवं धर्म ध्वज के स्थापना के बाद रामलीला महोत्सव आयोजन के लिए खटीमा उत्तराखंड से आए कलाकारों ने भी भव्य आयोजन की कामना की।
इस दौरान नगरपालिका अध्यक्षा प्रतिनिधि राजीव गुप्ता, विपिन गर्ग, प्रिंस जैन, मोहनलाल सुखाड़िया, अतुल गुप्ता, शेखर अग्रवाल, रोहित गुप्ता, राजेश अग्रवाल, रणजीत सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।