फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Friendship

सपने दिखाकर आरिफ ने छात्रा से की थी दोस्ती

Fri, 06 May 2022 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Friendship
सपने दिखाकर आरिफ ने छात्रा से की थी दोस्ती
विज्ञापन

निकाह और धर्म परिवर्तन के वक्त मौजूद लोगों को तलाश रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। धर्म परिवर्तन कराने का आरोपी आरिफ चार साल पूर्व घर की पुताई करने के लिए छात्रा के घर आया था। तब रसूलपुर चौराहे से पीड़िता के घरवाले उसे लाए थे। ऐसा पीड़ित परिजन का कहना है। उस वक्त छात्रा 14 साल की थी। यह कहना है छात्रा के घरवालों का। तभी आरोपी ने छात्रा का फोन नंबर ले लिया और उससे फोन पर बात करने के साथ ही उसको सपने दिखाने लगा। इन्हीं सपनों में छात्रा फंस गई।

दो साल चली मोहब्बत के बाद आरोपी ने छात्रा से निकाह भी कर लिया। इसकी जानकारी छात्रा के परिजन को नहीं हो सकी। छात्रा के लापता होने के बाद उसकी खोजबीन की तब पता चला कि छात्रा को रामगढ़ थाना क्षेत्र के आकाशवाणी रोड निवासी आरिफ अगवा कर ले गया है। तब कहीं जाकर आरोपी के खिलाफ उत्तर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। छात्रा को अगवा करने के बाद आरोपी ने उसका धर्म परिवर्तन भी करा दिया और छात्रा का नाम बदलकर उसको पत्नी के रूप में रखने लगा। इधर,ख् मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी व छात्रा की तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे ने बताया कि बृहस्पतिवार रात आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि आरोपी द्वारा छात्रा से निकाह और धर्म परिवर्तन कराने में कौन कौन मौजूद रहा। इन लोगों की तलाश की जा रही है। सभी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed