{"_id":"bec6858b51bab443c93daedd1ccf60b7","slug":"friends-of-being-separated-spills-gum-eyes-were-moist-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों के बिछड़ने का छलका गम, आंखे हुईं नम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों के बिछड़ने का छलका गम, आंखे हुईं नम
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Fri, 19 Feb 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
एक साल का साथ और अगले पल जुदाई की घड़ी। अपनों से बिछड़ने का गम और याद आए दोस्तों के साथ बिताए पल। सीनियर्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जूनियर्स ने भीगी पलकों से उन्हें विदाई दी। कुछ आंखों में आंसुुओं का सैलाब था तो कई होंठ खामोश थे। कुछ ऐसा नजारा था शहर के किड्स कॉर्नर सीनियर सैकेंड्री स्कूल के विदाई समारोह कार्यक्रम का। स्कूल परिसर में आयोजित विदाई समारोह में इंटरमीडिएट के विज्ञान एवं कॉमर्स के छात्र-छात्राओं को नम आंखों से विदाई दी गई।
इससे पहले कार्यक्रम का आगाज करते हुए डायरेक्टर मयंक भटनागर ने संस्थापिका स्व. सुखरानी भटनागर को श्रद्धासुमन अर्पित किए। सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित किया। जूनियर छात्रों ने ढोल बजाकर सीनियर्स छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। छात्र-छात्राओं ने शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का तिलक कर उनका आशीर्वाद लिया। संस्थापक चरन सरन भटनगर ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया। इसकी शुरुआत सर्वप्रथम छात्रा कृतिका ने ‘ये दिल तो बच्चा है’ पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। प्राची ग्रुप ने विदाई गान प्रस्तुत किया। मनोरंजन के लिए गुब्बारा गेम खेला गया। पंजाबी डांस की प्रस्तुति दी गई। छात्र शिवम ने ‘मै तेनू कितना जानदा’ गीत गाकर लोगों का मन जीत लिया। विद्यालय प्रशासक मयंक राज भटनागर ने भी गाने की प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि किड्स कार्नर के बच्चे एक दिन देश में अपना नाम रोशन करेंगे और देश के भविष्य की दशा और दिशा तय करेंगे। इसके अलावा अनेकानेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रधानाचार्या रूपाली भटनागर ने कहा कि छात्र-छात्राएं जहां भी रहे, सदा उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ते रहे। हिंदी विभाग की प्रधानाचार्या कुसुम भटनागर, प्रबंधक मुकुल भटनागर, विकास अग्रवाल, ने सभी बच्चों को आशीर्वाद दिया।