{"_id":"5f834b268ebc3e9b861ca6c1","slug":"fraud-teacher-firozabad-news-agr4631482200","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक अध्यापक पर पदोन्नति हेतु छलपूर्वक एमए हिंदी के कागजात प्राप्त करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहायक अध्यापक पर पदोन्नति हेतु छलपूर्वक एमए हिंदी के कागजात प्राप्त करने का आरोप
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। भारतीय इंटर कॉलेज धातरी के उप प्रबंधक सहदेव तिवारी ने विद्यालय के सहायक अध्यापक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। तहरीर में कहा है कि सहायक अध्यापक ने जालसाजी से हिंदी प्रवक्ता के पद पर पदोन्नति प्राप्त करने के लिए एमए हिंदी की डिग्री प्राप्त की। पुलिस ने उप प्रबंधक की तहरीर पर सहायक अध्यापक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
उप प्रबंधक द्वारा थाने में दी गई तहरीर में बताया कि सहायक अध्यापक महेशचंद्र निवासी जरैला सिरसागंज भारतीय इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत है। आरोप है कि सहायक अध्यापक ने प्रवक्ता के पद पर पदोन्नति प्राप्त करने के लिए जालसाजी करके एमए हिंदी उत्तीर्ण के कागजात विद्यालय में प्रस्तुत किए। आरोप है कि आरोपी सहायक अध्यापक ने 19 से 28 अप्रैल 2007 तक महात्मा गांधी बालिका इंटर कॉलेज फिरोजाबाद में मूल्यांकन कार्य किया है। जिसका उन्होंने टीए, डीए का बिल भी प्रस्तुत किया। इसी प्रकार द्वितीय वर्ष 2008 में भी 24 अप्रैल को मूल्यांकन कार्य में मौजूद रहे। इसी प्रकार दो और तीन मई को चिकित्सा अवकाश पर थे। इससे स्पष्ट है कि उक्त अध्यापक ने स्वयं परीक्षा न देकर किसी दूसरे व्यक्ति से परीक्षा दिलाई। इस गड़बड़ी के चलते सहायक अध्यापक को प्रबंध समिति ने 19 जनवरी 2020 को सर्वसम्मति से निलंबित कर जांच विद्यालय के प्रधानाचार्य को सौंपी। जांच अधिकारी ने सहायक अध्यापक को अपना पक्ष रखने के लिए कई अवसर दिए, लेकिन सहायक अध्यापक ने कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि उप प्रबंधक की तहरीर पर सहायक अध्यापक महेश चंद्र वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।