{"_id":"5f046e578ebc3e43413392ad","slug":"fraud-teacher-firozabad-news-agr4493908169","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर जिले की हेमलता के सही मिले अभिलेख, फिरोजाबाद की हेमलता पर गहराया शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर जिले की हेमलता के सही मिले अभिलेख, फिरोजाबाद की हेमलता पर गहराया शक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। मानव संपदा पोर्टल पर फीडिंग के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात दो शिक्षिकाओं के एक नाम, जन्मतिथि, पैन कार्ड नंबर होने की जानकारी पर विभाग में हड़कंप मच गया था। फिरोजाबाद बीएसए की ओर से भेजी गई रिपोर्ट पर हमीरपुर बीएसए ने जिले में तैनात शिक्षिका के अभिलेखों की पड़ताल की। जांच में हमीरपुर की शिक्षिका के अभिलेख सही पाए गए। हमीरपुर बीएसए ने संबंधित अभिलेख फिरोजाबाद बीएसए को भेजे गए हैं। अब ऐसे में फिरोजाबाद में तैनात शिक्षिका पर शब गहरा गया है।
फिरोजाबाद में तैनात प्रधानाध्यापिका हेमलता के पैन कार्ड का नंबर मानव संपदा पोर्टल पर फीड किया गया है। इस पर प्रदेश के जिले हमीरपुर के गांव धमना स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका हेमलता का डाटा खुल गया था। यह अध्यापिका घाटमपुर की रहने वाली हैं। फिरोजाबाद में तैनात हेमलता की ज्वाइनिंग दिसंबर 2009 और हमीरपुर जिले में तैनात अध्यापिका की तैनाती अक्तूबर 2009 में हुई थी। इस पर फिरोजाबाद बीएसए ने जांच हमीरपुर बीएसए को रिपोर्ट भेजी थी। हमीरपुर बीएसए ने संबंधित सहायक अध्यापिका के अभिलेख और पैन कार्ड मंगाकर जांच की है। इसमें उनके अभिलेख और पैन कार्ड सही पाए गए हैं। इसकी आख्या हमीरपुर बीएसए ने फिरोजाबाद बीएसए को भेजी है। ऐेसे में अब फिरोजाबाद में तैनात प्रधानाध्यापिका के अभिलेखों की जांच होगी।