{"_id":"5fe08e208ebc3e3b6074c5ca","slug":"fraud-firozabad-news-agr472879526","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक सुविधा केंद्र खुलवाने के नाम पर साढ़े तीन लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राहक सुविधा केंद्र खुलवाने के नाम पर साढ़े तीन लाख ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। बैंक ग्राहक सुविधा केंद्र खुलवाने के नाम से एक कंपनी ने धोखाधड़ी करके तीन लाख 74 हजार रुपये की ठगी कर ली। इतना ही नहीं कंपनी द्वारा तीस हजार रुपये की और मांग की जा रही है। पीड़ित ने कंपनी के चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना क्षेत्र के गांव नौशहरा निवासी अवधेश कुमार पुत्र केसरी सिंह ने थाने में तहरीर दी है कि बैंक जीएसपी प्रोवाइडर पे प्वाइंट (26 रजारत कोलकाता पश्चिमी बंगाल) नाम की एक कंपनी ने बैंक ग्राहक सुविधा केंद्र खुलवाने के नाम पर उससे तीन लाख 74 हजार रुपये ठग लिए। जब उसने बात की तो कंपनी के लोगों ने उससे तीस हजार रुपये और देने की मांग की। पीड़ित अवधेश कुमार ने कंपनी को फर्जी बताते हुए उससे कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। इसमें कंपनी निदेशक जगजीत सिंह चौधरी, अमित पटेल सीनियर वॉइस एडवाइजर, चंदन सिंह रिलेशनशिप एडवाइजर और राजू श्रीवास्तव इंस्टालेशन डिपार्टमेंट निवासी सीएसपी प्रोवाइडर पे प्वाइंट प्रा. लि. फिरोजाबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।