फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fraud case filed against three, investigation started

Firozabad News: तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

Sat, 18 Mar 2023 05:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 18 Mar 2023 05:05 PM IST
विज्ञापन
Fraud case filed against three, investigation started
तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, जांच शुरू
विज्ञापन

शिकोहाबाद। खैरगढ़ के गांव नगलरा सादिया निवासी जयदयाल ने न्यायालय के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित जयदयाल ने बताया कि उसका खाता ओवरसीज बैंक में था। उसके खाते की चेक बुक की फर्जी चेक बना कर उसके खाते से तीन लाख रुपये (डेढ़ लाख के दो) चेक बनाए और रुपये निकाल लिये। जानकारी होने पर उसने बैंक प्रबंधक से जानकारी की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने थाना में तहरीर दी, लेकिन तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित न्यायालय में पहुंचा और प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई। न्यायालय के आदेश पर 17 मार्च की रात में पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्र ने बताया कि जिन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है उनके नाम महेश चंद्र और बाबूराम निवासी गुंदाऊ थाना लाइनपार और बिजेंद्र सिंह निवासी रूपसपुर थाना मक्खनपुर शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed