फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   fourteen policeman caught travelling without ticket during train checking in Tundla

ट्रेन में चेकिंग: बिना टिकट यात्रा कर रहे 14 पुलिसकर्मी धरे गए, एक अवैध वेंडर और बिना बुकिंग का लगेज भी पकड़ा

Sun, 16 Jul 2023 10:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 16 Jul 2023 10:20 PM IST
सार

टूंडला रेलवे स्टेशन में ट्रेन में चेकिंग के दौरान बिना टिकट यात्रा कर रहे 14 पुलिसकर्मी पकड़े गए। एक अवैध वेंडर और बिना बुकिंग का लगेज भी पकड़ा गया। इनसे हजारों रुपये का जुर्माना वसूला गया। 

विज्ञापन
fourteen policeman caught travelling without ticket during train checking in Tundla
टूंडला रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के टूंडला रेलवे स्टेशन क्षेत्र में सहायक यातायात प्रबंधक ने टीम के साथ ट्रेन में चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने बिना बुक किए ले जाए रहे पांच लगेज पकड़े। इसके साथ ही बिना टिकट यात्रा कर रहे 14 पुलिसकर्मियों को पकड़ा। टीम ने हजारों रुपये जुर्माना वसूल किया।

विज्ञापन


सहायक यातायात प्रबंधक रविंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में शनिवार शाम सात बजे रेलवे की चेकिंग टीम ने टूंडला स्टेशन पर अप की मुरी एक्सप्रेस में चेकिंग की। चेकिंग के दौरान बी-2 कोच के अटेंडेंट के पास 84 लगेज में पांच ऐसे लगेज मिले जिन्हें बिना बुक किए ही ले जाया जा रहा था। लगेज का जुर्माना वसूल किया गया। गुवाहटी एक्सप्रेस से एक अवैध वेंडर को गिरफ्तार कर आरपीएफ के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: मैनपुरी से दिल्ली जाने के लिए एकमात्र दैनिक ट्रेन में आरक्षण मिलना बंद, यात्री हो रहे परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन


कालका मेल (अप) में बिना टिकट यात्रा कर रहे 14 पुलिसकर्मियों को पकड़ा गया। इनसे भी हजारों रुपये जुर्माना वसूल किया गया। इसके साथ ही यात्री विश्राम गृह आदि की चेकिंग की गई। टीम में वाणिज्य निरीक्षक शुभम जोहरी शामिल रहे। सहायक यातायात प्रबंधक रवींद्र कुमार शर्मा ने बताया कि ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वालों की लगातार चेकिंग की जाएगी। असुविधा से बचने को टिकट लेकर ही यात्रा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed