फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Four women killed in road accident

सड़क हादसे में चार महिलाओं की मौत

Wed, 17 Aug 2016 01:14 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Wed, 17 Aug 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
Four women killed in road accident
सड़क हादसे में चार महिलाओं की मौत - फोटो : Amar Ujala
ट्रक ने ऑटो को रौंदा, एक ही परिवार की थी मृतकाएं
विज्ञापन

ऑटो चालक सहित चार गंभीर, मामा की अंत्येष्टि से लौट रहा था परिवार

मामा की अंत्येष्टि में भाग लेकर लौट रहे परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। असंतुलित ट्रक ने ऑटो को रौंद दिया। हादसे में परिवार की चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं ऑटो चालक सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को आगरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर शाम मृतक महिलाओं के शवों की अंत्येष्टि कर दी गयी।

  थाना नगला सिंघी के गांव ठार हीरा सिंह निवासी एबरन सिंह के मामा बेताल सिंह निवासी महल बादशाही थाना डौकी, आगरा की सोमवार को मौत हो गई। उनकी अंत्येष्टी में भाग लेने गांव ठार हीरा निवासी शीलादेवी (40) पत्नी एबरन सिंह, सिंघा देवी (35) पत्नी नाथूराम, पूरन देवी (42) पत्नी मोतीराम, रामवती (45) पत्नी सत्यप्रकाश, गिरजा देवी (44) पत्नी लायक सिंह, शिवप्यारी (55) पत्नी स्व. पूरन सिंह, केहरी सिंह (40) पुत्र खेतपाल के साथ ऑटो से गई थी। सोमवार रात साढ़े आठ बजे सभी ऑटो में सवार होकर गांव लौट रहे थे। डौकी और नगला देवहंस के बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने ऑटो को रौंद दिया। हादसे में शीला देवी, सिंघा देवी, पूरन देवी, रामवती की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं गिरजा देवी, केहरी सिंह, शिवप्यारी और ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डौकी पुलिस ने घायलों को आगरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। यहां गिरजा देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजन रात्रि में ही मौके पर पहुंच गये। मंगलवार शाम चारों मृतक महिलाओं के शवों के गांव पहुंचते ही परिवार में चीत्कार मच गई। परिवारीजनों ने देर शाम चारों का अंतिम संस्कार कर दिया। एक ही परिवार की चार महिलाओं की मौत से पूरा गांव गमगीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed