{"_id":"65a58889b3d581ce38062842","slug":"four-tractor-trolleys-and-bikes-laden-with-bricks-seized-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-15556-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ईंटों से लदी चार ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइकें सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ईंटों से लदी चार ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइकें सीज
Tue, 16 Jan 2024 01:03 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 16 Jan 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। अवैध रूप से ईंट भरकर स्टेशन रोड पर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉलियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। पुलिस टीम ने 4 ट्रैक्टर ट्राली एवं एक बुलेट मोटरसाइकिल को भी सीज किया है। वहीं चार ट्रैक्टर चालक और बुलेट बाइक स्वामी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई से ईंट भट्ठा स्वामियों में अफरा-तफरी मची हुई है।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्टेशन रोड स्थित मेलावाला बाग के समीप ईटों से लदे हुए ट्रैक्टर ट्रॉली स्टेशन रोड किनारे खड़ी रहती हैं। इनकी वजह से आमजन को काफी परेशानियों होती है। साथ ही दुर्घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है। सोमवार को थाना पुलिस ने 4 ट्रैक्टर ट्रॉली एवं एक बुलेट मोटरसाइकिल को पकड़ा। सभी वाहनों को पुलिस ने एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया है। इसके अलावा पुलिस ने ट्रैक्टर चालक नारायण सिंह निवासी नगला भांट थाना शिकोहाबाद, नीशू यादव निवासी नगरिया बहोरनपुर नगला बाजदार थाना मक्खनपुर, धीरज, पप्पू निवासी नगला दया थाना मक्खनपुर एवं बुलेट चालक लखन कुमार निवासी नगला होली वाला थाना बरनाहल जनपद मैनपुरी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया है।