फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Four times the compensation for farmers shout

चार गुने मुआवजे के लिए किसानों की हुंकार

Mon, 07 Sep 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 07 Sep 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
Four times the compensation for farmers shout
राष्ट्रीय राजमार्ग के सिक्सलेन होने पर प्रभावित 54 गांवों के किसानों ने सोमवार को मुख्यालय पर हुंकार भरी। किसान काली पट्टियां बांधकर पहुंचे और ऐलान किया वर्तमान सर्किल दरों का चार गुना मुआवजा लेकर रहेंगे। प्रशासन ने जबरन ही भूमि छीनने का प्रयास किया तो उग्र आंदोलन होगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान नौजवान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव राज सिंह यादव ने कहा कि किसान घरों से निकलकर मुख्यालय तक आ गया है। वह वर्तमान सर्किल दरों का चार गुना मुआवजा लेकर रहेगा। प्रशासन किसानों को हल्के में लेकर कोई गलती न करे। यह न समझे की नगला गुलाल के किसानों को लाठी के बल पर तोड़ दिया तो जिले के किसान टूट जाएंगे। यह कतई बर्दाश्त नहीं होगा। संगठन के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि शासन, प्रशासन किसानों से जबरदस्ती भूमि छीनना चाहता है, यह बर्दाश्त नहीं होगा। इधर, संघर्ष समिति के अध्यक्ष थान सिंह यादव ने कहा कि भूमि का चार गुना मुआवजा कानूनी तौर पर बनता है और इसे हम लेकर रहेंगे। समिति महामंत्री रामगोपाल सिंह कुशवाहा ने कहा कि अन्याय के खिलाफ हमारा संघर्ष चलेगा। अंत में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर डा. पंकज वर्मा को सौंपा गया। इस दौरान कामता प्रसाद उपाध्याय, रामजीलाल, ध्रुवलाल वर्मा, विशनदेवी, सुनहरीलाल, नरोत्तम सिंह, महेंद्र कुशवाहा, लाखन सिंह सविता ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता गनेशी लाल और संचालन अर्जुन सिंह ने किया। डा. सत्यपाल तोमर, सूरजपाल सिंह, जगदीश राजपूत, रामजी लाल भारद्वाज, निहाल सिंह, रघुवीर सिंह राजपूत, नेत्र पाल सिंह, मनोज पचौरी, वेदप्रकाश, महावीर सिंह, राजेश भारती, रूप सिंह बघेल, सुशीला, विशंभर सिंह, डा.अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


किसानों ने यह रखी प्रमुख मांगें
-वर्तमान सर्किल दरों से चार गुना मिले मुआवजा।
-जिन किसानों की भूमि हाइवे के किनारे हैं उन्हें वहां की सर्किल दरों से चारगुना दिया जाए।
-जिस भूमि पर फलदार वृक्ष,नलकूप हैं उन्हें अतिरिक्त मुआवजा दिया जाए।
-भूमिहीन होने वाले किसानों के परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी दी जाए।
-बीपीएल,विधवा किसानों को अतिरिक्त मुआवजा देने की मांग।
-किसानों की भूमि की पैमाइश कराकर चिह्नांकन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed