फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Four days before wedding groom got a call in Firozabad saying he will be killed if he gets married

शादी के चार दिन पहले आया फोनः हेलो- शिवम की बहन से शादी की तो मारे जाओगे, हो भी गई तो वह सुसाइड कर लेगी

Sun, 22 Jan 2023 03:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 22 Jan 2023 03:27 PM IST
सार

किसी की शादी होनी है। शादी के चार दिन पहले फोन आए और फोन करने वाला कहे कि शादी की तो जान से मारे जाओगे। कई बार यह धमकी प्रेमी देता है और कई बार विलन। इसके बाद दूल्हे का क्या हाल होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद से ऐसा ही एक मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।   

विज्ञापन
Four days before wedding groom got a call in Firozabad saying he will be killed if he gets married
धमकी भरा फोन कॉल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में चार दिन बाद दूल्हा बनने वाले युवक के पास फोन आया और उसे धमकी दी गई। मामला सिरसागंज थाना क्षेत्र के अतापुर गांव का है। गांव निवासी शिवम राजपूत ने बताया कि उसने अपनी बहन की शादी थाना क्षेत्र के ही धातरी गांव निवासी हिमांशू के साथ तय की है। 25 जनवरी को घर पर बारात आनी है। 20 जनवरी को हिमांशू के पास किसी व्यक्ति का फोन आया। फोन पर उसने कहा कि यदि उसने शिवम की बहन से शादी की तो तुम मारे जाओगे। शादी हो गई तो युवती आत्महत्या कर लेगी। धमकी के बाद पीड़ित परिवार दहशत में आ गया है। 

विज्ञापन


घटना के बाद युवक ने इसकी जानकारी युवती के भाई को दी। युवती के भाई ने थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


अंदेशा लगाया जा रहा है कि यह प्रेम-प्रसंग का मामला हो सकता है। युवती की शादी तय होने पर प्रेमी ने दूल्हे के पास फोन किया और शादी न करने की धमकी दी। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। असली बात को जांच के बाद ही निकलकर सामने आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed