{"_id":"63cc127a338f92261f78cce4","slug":"four-days-before-wedding-groom-got-a-call-in-firozabad-saying-he-will-be-killed-if-he-gets-married-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के चार दिन पहले आया फोनः हेलो- शिवम की बहन से शादी की तो मारे जाओगे, हो भी गई तो वह सुसाइड कर लेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के चार दिन पहले आया फोनः हेलो- शिवम की बहन से शादी की तो मारे जाओगे, हो भी गई तो वह सुसाइड कर लेगी
Sun, 22 Jan 2023 03:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 22 Jan 2023 03:27 PM IST
सार
किसी की शादी होनी है। शादी के चार दिन पहले फोन आए और फोन करने वाला कहे कि शादी की तो जान से मारे जाओगे। कई बार यह धमकी प्रेमी देता है और कई बार विलन। इसके बाद दूल्हे का क्या हाल होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद से ऐसा ही एक मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
धमकी भरा फोन कॉल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले में चार दिन बाद दूल्हा बनने वाले युवक के पास फोन आया और उसे धमकी दी गई। मामला सिरसागंज थाना क्षेत्र के अतापुर गांव का है। गांव निवासी शिवम राजपूत ने बताया कि उसने अपनी बहन की शादी थाना क्षेत्र के ही धातरी गांव निवासी हिमांशू के साथ तय की है। 25 जनवरी को घर पर बारात आनी है। 20 जनवरी को हिमांशू के पास किसी व्यक्ति का फोन आया। फोन पर उसने कहा कि यदि उसने शिवम की बहन से शादी की तो तुम मारे जाओगे। शादी हो गई तो युवती आत्महत्या कर लेगी। धमकी के बाद पीड़ित परिवार दहशत में आ गया है।
विज्ञापन
घटना के बाद युवक ने इसकी जानकारी युवती के भाई को दी। युवती के भाई ने थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
अंदेशा लगाया जा रहा है कि यह प्रेम-प्रसंग का मामला हो सकता है। युवती की शादी तय होने पर प्रेमी ने दूल्हे के पास फोन किया और शादी न करने की धमकी दी। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। असली बात को जांच के बाद ही निकलकर सामने आएगी।
विज्ञापन