{"_id":"690655aa0b738db4e806f684","slug":"four-counters-will-be-started-for-aabha-id-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-159751-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: आभा आईडी के लिए शुरु होंगे चार काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: आभा आईडी के लिए शुरु होंगे चार काउंटर
Sun, 02 Nov 2025 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
मेडीकल कॉलेज में बनाए गए नए काउंटर को देखते प्राचार्य डा. योगेश गोयल। संवाद
- फोटो : मेडीकल कॉलेज में बनाए गए नए काउंटर को देखते प्राचार्य डा. योगेश गोयल। संवाद
फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज में ओपीडी पर्चा बनवाने की लंबी कतारों से मरीजों और तीमारदारों को जल्द राहत मिलेगी। प्रशासन चार अतिरिक्त आभा आईडी काउंटर शुरू करने जा रहा है, जहां मरीजों का नाम, पता, परेशानी आदि दर्ज कर आभा आईडी बनाई जाएगी और तुरंत टोकन नंबर जारी होगा। इससे मुख्य पर्चा काउंटर पर केवल टोकन बताने से पर्चा निकल आएगा, जिससे प्रति मरीज दो-तीन मिनट की देरी खत्म हो जाएगी। आगामी सप्ताह से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।
वर्तमान में ऑनलाइन पर्चा सुविधा एक साल से उपलब्ध है, जहां मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन कर टोकन लिया जा सकता है। लेकिन कई मरीज मोबाइल इस्तेमाल नहीं कर पाते और काउंटर पर पूरी जानकारी भरने में समय लगता है। नई व्यवस्था से यह समस्या हल हो जाएगी।
बुजुर्गों के लिए अलग से एक अतिरिक्त रजिस्ट्रेशन काउंटर खोला जाएगा। यहां 70 वर्ष से अधिक आयु वालों का ओपीडी पर्चा बनने के साथ आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड भी तैयार किया जाएगा, ताकि उन्हें लाइन में चक्कर न लगाने पड़ें। वर्तमान चार काउंटरों के अलावा यह पांचवां काउंटर होगा।
विज्ञापन
मरीजों का पर्चा बनवाने में देरी न हो, इसके लिए हम जल्द चार नए आभा आईडी काउंटर शुरू कराएंगे। बुजुर्गों के लिए अलग ओपीडी पर्चा काउंटर भी खुलवाया जा रहा है। – डॉ. नवीन जैन, सीएमएस