फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Four bodies of the district were lazy in getting their daughters yellow

बेटियों के हाथ पीले कराने में जिले के चार निकाय फिसड्डी

Thu, 11 Feb 2021 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Four bodies of the district were lazy in getting their daughters yellow
फिरोजाबाद। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित 16 फरवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के लिए जिले के चार निकायों में शादी योग्य जोड़े नहीं मिल रहे हैं। जिलाधिकारी ने संबंधितों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

आर्थिक रूप से निर्बल व बेसहारा बेटियों के हाथ पीले कराने के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचालित की जा रही है। शासन की महत्वाकांक्षी योजना के क्रियान्वयन में जिले के निकाय संजीदा नहीं दिख रहे हैं। आगामी 16 फरवरी को जिला प्रशासन द्वारा आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह में आठ निकायों में शादी योग्य कुल 78 जोड़ों का ही पंजीकरण कराया गया है। जबकि चार निकायों टूंडला, सिरसागंज, जसराना एवं फरिहा में पंजीकरण संख्या शून्य है। वहीं एका में सात व नवगठित मक्खनपुर नगर पंचायत द्वारा क्रमश: सात व चार जोड़ों का पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

बेटियों के हाथ पीले कराने में निकायों से आगे ब्लाक
जिले के सभी नौ ब्लाकों में कुल 199 जोड़ों का पंजीकरण कराया गया है। जबकि आठ निकायों में कुल 78 जोड़ों के पंजीकरण हुए हैं।
चार निकायों को डीएम ने जारी किया नोटिस
कई बार लिखित व मौखिक सूचना के बाद भी टूंडला, सिरसागंज, फरिहा एवं जसराना नगर पालिका ने अभी तक जोड़ों के पंजीकरण संख्या की सूचना नहीं दी है। उक्त निकायों के ईओ को डीएम के माध्यम से नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. प्रज्ञा शंकर तिवारी जिला समाज कल्याण अधिकारी
ब्लाक व निकायों में विवाह योग्य जोड़ों की संख्या-
ब्लाक-टूंडला 11
नारखी 20
फिरोजाबाद 32
शिकोहाबाद 21
अरांव 33
मदनपुर 40
जसराना 16
हाथवंत 17
एका 09
निकाय क्षेत्र- नगर निगम फिरोजाबाद 56, टूंडला, शिकोहाबाद,जसराना एवं फरिहा शून्य, एका सात मक्खनपुर चार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed