फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Four arrested for raping and molesting girl students

Firozabad News: दुष्कर्म और छात्राओं से छेड़छाड़ करने के मामले में चार गिरफ्तार

Wed, 18 Jan 2023 11:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Four arrested for raping and molesting girl students
फिरोजाबाद। छात्राओं से छेड़छाड़ और महिला से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोचिंग से घर वापस जाते समय छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपियों को सेंट्रल चौराहा के पास छात्राओं के शोरगुल मचाने पर पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपी छात्राओं से छेड़छाड़ करते हुए उनसे फोन नंबर मांगते थे। पकड़े गए आरोपियों के नाम हर्ष कुमार निवासी नगला मिर्जा बड़ा रामगढ़ व राज कुमार निवासी सैलई थाना रामगढ़ बताए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ उत्तर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि आरोपी छात्राओं का काफी समय से पीछा करते हुए छेड़छाड़ करते थे। राजू निवासी मुरलीनगर थाना दक्षिण को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया। राजू एक महिला को पत्नी बनाकर रखता था। उसके साथ दुष्कर्म करता था। महिला ने राजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अनुज राजौरिया निवासी सविता नगर थाना उत्तर को पोक्सो एक्ट में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed