फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Former councilor along with his associates beat up the youth, five injured

Firozabad News: पूर्व पार्षद ने साथियों संग मिलकर युवकों को पीटा, पांच घायल

Thu, 28 Mar 2024 02:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 28 Mar 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Former councilor along with his associates beat up the youth, five injured
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र में मामूली कहासुनी पर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। एक पक्ष से पूर्व पार्षद ने साथियों के साथ मिलकर दूसरे पक्ष के युवकों की जमकर पिटाई कर दी। इसमें पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमें दर्ज किए हैं। संतनगर निवासी ज्ञान सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका बेटा जयवीर अपने दोस्त सरजू और पंकज के साथ जिम करने गया था। तभी रास्ते में पूर्व पार्षद देवेंद्र कुशवाह ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पूर्व पार्षद ने अमित, कल्लू और अपने भाईयों के साथ मिलकर बेटे और उसके दोस्तों की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया। थाना प्रभारी ऋषि कुमार ने बताया कि दूसरे पक्ष से भूरी सिंह ने ज्ञान सिंह, जयवीर, सरजू और पंकज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed