फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   forget the importance of blood on World Blood Donation Day

छुट्टी में भूले विश्व रक्तदान दिवस का महत्व

Sun, 14 Jun 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 14 Jun 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
 forget the importance of blood on World Blood Donation Day
विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर जिले में रक्तदाताओं को जागरूक करने की कोई पहल नहीं की गई। रविवार को छुट्टी होने के चलते अफसर विश्व रक्तदान दिवस को ही भूल गए। जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में एक भी यूनिट रक्तदान नहीं हुआ। जो जागरूक लोग रक्तदान के लिए आए उन्हें भी जिला अस्पताल में बनी ब्लड बैंक का गेट बंद देखकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

जरूरत पड़ने पर गंभीर मरीजों को रक्त की पूर्ति शायद जिले में नहीं हो सकेगी। जिले में रक्तदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन कवायद करना भूल गया है। 14 जून को लोगों को जागरूक करने के लिए विश्व रक्तदाता दिवस घोषित किया गया लेकिन रविवार की छुट्टी के आगे यह पहल कमजोर साबित हुई। रक्तदान करने पहुंचे लोगों को जिला अस्पताल की ब्लड बैंक का गेट बंद मिला। मजबूरन होकर लोगों को वापस लौटना पड़ा। अस्पताल के चिकित्सकों की माने तो संगोष्ठी में शामिल होने के लिए जिला अस्पताल के चिकित्सक एवं कर्मचारियों के बीच पत्र भी जारी हुआ लेकिन सीएमएस से लेकर कोई कर्मचारी वहां नहीं आया।
विज्ञापन


विश्व रक्तदाता दिवस पर ब्लड बैंक सुबह से खुली हुई थी। संगोष्ठी के लिए सभी चिकित्सक सहित कर्मचारियों के लिए भी पत्र जारी किया था। लेकिन कोई नहीं आया तो संगोष्ठी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ नवीन जैन, ब्लड बैंक प्रभारी जिला अस्पताल

जीवन रक्षा के लिए किया रक्तदान
रक्तदान कर महादानी बनीं महिलाएं, दूसरों को दी प्रेरणा
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। विश्व रक्तदान दिवस पर वूमेन वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। रक्तदान कर समाज सेवा का संकल्प लिया। वूमेन वेलफेयर सोसाइटी की मीडिया प्रभारी रिचा सिंह ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। इससे किसी का जीवन बचाया जा सकता है।  इस दौरान कविता खरबंदा, शमा दीदी, रेखा गुप्ता, रेखा यादव, नानू उपाध्याय, हेमा बहरवानी, पूर्णिमा सिंह, रिचा सिंह, सोनिया धरना आदि ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed