फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   fog cold people

कोहरा छंटा लेकिन कड़ाके की सर्दी का असर कम नहीं

Sun, 29 Dec 2019 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
fog cold people
रकविर सुबह एस.आर.के डिग्री कालेज में सर्दी से वचाव के लिए एक दूसरें से चिपक कर बैठे बंदर - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। रविवार का दिन भी काफी ठंडा रहा। भले ही कोहरा नहीं रहा, लेकिन शीत लहर के कारण सर्दी का सितम पूरी तरह जारी रहा। हांड़ कंपा देने वाली सर्दी से लोग परेशान दिखे। बाजारों भी देरी से खुले। लेकिन सर्दी के चलते पूरे दिन बाजारों में सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। रविवार की छुट्टी होने के कारण सड़कों पर भी कम ही लोग दिखे।
विज्ञापन

सर्दी से बचने के लिए सुबह 11 बजे तक लोग जगह जगह अलाव पर तापते नजर आए। कोई लकड़ी जला रहा था, तो कोई कूड़े कचरे में आग लगाकर ताप रहा था। यह नजारा शहर के अधिकत्तर स्थानों पर देखने को मिला। वहीं सदर बाजार के साथ अन्य मार्के टों में दुकानदार सर्दी से बचने के लिए हीटर आदि जलाते दिखे। दोपहर 12 बजे के बाद सूर्य देव के दर्शन हुए तो लोग छतों पर चढ़ गए। गुनगुनी धूप ने कुछ राहत दी।
विज्ञापन

लकड़ी के दामों में भी बढ़ोत्तरी
शनिवार को कड़ाके की सर्दी के बाद लड़की के दामों में भी बढ़ोत्तरी कर दी। शुक्रवार तक जहां लकड़ी 25 रुपये की पांच किलो बिल रही थी। वही रविवार को 30 रुपये की पांच किलो बिकती नजर आई। उपलों के दाम में भी इजाफा हुआ है। कोयला भी 30 से लेकर 40 रुपये धड़ी बिकता दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुले में सो रहे लोगों को पहुंचाया रैन बसेरों में
फिरोजाबाद। रविवार को सर्दी का सितम पूरे दिन जारी रहा। रात को भी शीत लहर चल रही, जिसके चलते नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी खुले आसमान के नीचे सो रहे लोगों को रैन बसेरों में भेजने के लिए देर रात तक सड़कों पर दौड़ते नजर आए।
अपर नगर आयुक्त शिव सिंह नगर निगम कर्मचारी व स्थाई रैन बसेरा प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के साथ रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सर्विस रोड स्थित दवा मार्केट के बरामदे के साथ अन्य स्थानों पर पहुंचे। यहां पर कुछ लोग कंबल और चादर ओढ़कर सो रहे थे। इन लोगों को जगाकर अधिकारियों और कर्मचारियों ने रैन बसेरों में भेजा। ताकि लोगों को सर्दी से बचाया जा सके। कैला देवी मंदिर के सामने सड़क पर सो रहे लोगों को रामलीला मैदान में बने रैन बसेरे में पहुंचाया गया।

वहीं रेलवे स्टेशन के आरक्षण कार्यालय के बाहर बने बरामदे में सो रहे लोगों को रेलवे परिसर में बने रैन बसेरे में भेजा गया। रैन बसेरा प्रभारियों को निर्देश दिए कि यदि कोई व्यक्ति खुले में सोता मिले तो उसको उठाकर रैन बसेरे में रहने के लिए प्रेरित किया जाए। जिससे गरीब और बेसहारा लोगों को सर्दी से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed