{"_id":"568cf9e8602a15686fb9c7647a44f412","slug":"flames-burst-from-the-closed-factory-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद पड़ी फैक्ट्री से उठी आग की लपटें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद पड़ी फैक्ट्री से उठी आग की लपटें
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 14 Mar 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक क्षेत्र स्थित बंद पड़ी मैटेलाइजिंग फैक्ट्री से उठी आग की लपटों के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। फायर विभाग की दो गाड़ियों ने अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया।
कोतवाली दक्षिण क्षेत्र के माधवगंज निवासी अनिल उपाध्याय की नगला भाऊ में जगदीश ग्लास वर्क्स के नाम से मैटेलाइजिंग की फैक्ट्री है। इसमें चूड़ियों पर कलर किए जाने का काम किया जाता था। फैक्ट्री तीन वर्ष से बंद पड़ी हुई थी। फैक्ट्री में लगी मशीनों को निकालने के लिए गैस कटर से उनको काटा जा रहा था। तभी एक चिंगारी समीप में रखे केमिकल के डिब्बे पर पड़ गई। पलक झपकते ही आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। इससे वहां काम कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। आसपास की फैक्ट्रियों के लिए घटना के पास से गैस की पाइप लाइन निकलने से लोगों की धड़कन बढ़ गई। सूचना पर फैक्ट्री मालिक और दमकल पहुंच गई। दो दमकलों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। दक्षिण पुलिस ने कार्य के दौरान प्रयोग किए जा रहे चार एलपीजी गैस सिलेंडर भी बरामद किए हैं। इनका प्रयोग गैस कटर चलाने को किया जा रहा था। फैक्ट्री स्वामी अनिल उपाध्याय के अनुसार आग से करीब दो लाख रुपये का माल जल गया है।