फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Five people including teenager have been found corona infected in Firozabad

Firozabad Corona Update: किशोरी सहित पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले, सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया

Mon, 17 Apr 2023 12:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Apr 2023 12:02 PM IST
सार

करीब पांच माह की राहत के बाद सुहागनगरी में कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। यहां किशोरी सहित पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को होम आइसोलेशन में रखा है। 

विज्ञापन
Five people including teenager have been found corona infected in Firozabad
कोरोना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पांच माह की राहत के बाद कोरोना का खतरा फिर से मंडराने लगा है। रविवार को जिले में कोरोना के पांच मरीज मिले हैं। कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। अब जिले में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर छह हो गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन को अपने स्वास्थ्य के साथ दूसरों का भी ख्याल रखते हुए एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। संक्रमण बढ़ने के बाद भी लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं।

विज्ञापन


रविवार को मिले संक्रमितों में यदुवंश नगर शिकोहाबाद निवासी एक वर्षीय बालक, शहर के न्यू रामगढ़ निवसी 15 वर्षीय किशोरी, छारबाग निवासी 20 वर्षीय युवक, लेबर कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय युवक और बिहारीपुर निवासी 30 वर्षीय महिला की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। इन मरीजों को होम आइसोलेशन किया जा रहा है।

विज्ञापन

कोरोनारोधी टीकाकरण फिर से शुरू होने का इंतजार

जिले में कोरोनारोधी टीकाकरण आरंभ होने का इंतजार है। अभी तक जिले में कोरोना रोधी टीके नहीं आए हैं। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे तो लोग भी टीकों के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं। नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि अभी टीका को लेकर किसी प्रकार के दिशा निर्देश नहीं आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी लोग बरतें सावधानी

सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार ने कहा कि जिले में पांच नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। लोग सावधानी बरतें तो कोरोना को गंभीर होने से बचाया जा सकता है। हमारी टीमें क्षेत्रों में सक्रिय हैं। सीएचसी पर भी सैंपल जांच के लिए संकलित लिए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed