फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Five lakh rupees has been recovered from businessman car during vehicle checking in Firozabad

UP Nikay Chuanv: व्यापारी की कार से बरामद हुए पांच लाख रुपये, नहीं बता पाए सोर्स, पुलिस ने कर लिया जब्त

Sun, 30 Apr 2023 09:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 30 Apr 2023 09:05 PM IST
सार

UP Nikay Chuanv: फिरोजाबाद में एक व्यापारी की कार से पांच लाख रुपये बरामद हुए। पुलिस ने पूछा तो वह सोर्स नहीं बता पाए। इस पर पुलिस ने कैश जब्त करके ट्रेजरी में जमा करा दिया। 

विज्ञापन
Five lakh rupees has been recovered from businessman car during vehicle checking in Firozabad
Firozabad: व्यापारी की कार से बरामद हुए पांच लाख रुपये - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में वाहन चेकिंग के दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने एक कार से करीब पांच लाख रुपये बरामद किया है। कार में मौजूद व्यापारी से जानकारी मांगी तो वह नहीं दे सका। इसके बाद कैश को ट्रेजरी में जमा करा दिया गया। ज्ञात हो कि निकाय चुनाव को देखते हुए पुलिस-प्रसासन बेहद सख्त है।

विज्ञापन


मामला मक्खनपुर कस्बा के बिल्टीगढ़ चौराहे का है। यहां नगर निकाय चुनाव में पैसे का दुरुपयोग रोकने के लिए डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रवि रंजन ने चेकिंग के लिए टीमों का गठन किया है। रविवार को थाना एवं कस्बा मक्खनपुर क्षेत्र के बिल्टीगढ़ चौराहे पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट रविभान सिंह एवं थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह, पुलिस फोर्स के साथ चेकिंग कर रहे थे।  

विज्ञापन

कैश की जानकारी दे सका व्यापारी

इस दौरान दक्षिण थाना के बड़ी छपैटी निवासी आशीष गुप्ता कार से निकल रहे थे। उनकी कार को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर कार की डिग्गी से चार लाख 90 हजार रुपया का कैश बरामद हुआ। आशीष ने बताया कि वह चूड़ी का कारोबार करता है। वह जसराना से कैश लेकर आ रहा था। वह किस-किस व्यापारी से लाया, इसकी जानकारी नहीं दे सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन


थाना पुलिस ने इस कैश को मजिस्ट्रेट के आदेश पर सीज करने के साथ ट्रेजरी में जमा कराने की कार्रवाई की।  स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने कहा कि निकाय चुनाव के चलते कोई गलत ढंग से कैश लेकर चलेगा और पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

बसपा प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

निकाय चुनाव के अक अन्य मामले में नगर पंचायत मक्खनपुर में बसपा से चेयरमैन पद का चुनाव लड़ रही प्रत्याशी मुन्नीदेवी सहित उसके 50 अन्य समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामल दर्ज कराया है। थाना प्रभारी मक्खनपुर वैजनाथ सिंह ने बताया कि बसपा प्रत्याशी प्रचार के दौरान बिना अनुमति के ही अधिक वाहनों को लेकर घूम रही थी। उन्होंने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed