फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Five injured including mother and son in collision of two bikes

Firozabad News: दो बाइकों की भिड़ंत में मां-बेटे सहित पांच घायल

Fri, 17 Mar 2023 07:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 17 Mar 2023 07:22 PM IST
विज्ञापन
Five injured including mother and son in collision of two bikes
दो बाइकों की भिड़ंत में मां-बेटे सहित पांच घायल
विज्ञापन

सिरसागंज क्षेत्र के पैंगू रोड पर हुआ था हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। सिरसागंज के पैंगू रोड पर दो बाइक और ट्रैक्टर की भिड़ंत में मां बेटे सहित पांच लोग घायल हुए। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर आई। यहां उनकी हालत गंभीर होने पर उपचार को भर्ती कर लिया गया।

मैनपुरी के दिहुली गांव निवासी नौशाद अपनी पत्नी मुस्कान और बहन मेहनाज के साथ बाइक द्वारा सिरसागंज से गांव लौट रहा था। वह पैंगू रोड पर पहुंचा था, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार शहनाज निवासी इटौली एटा व शहनाज का नौ साल का बेटा भी घायल हो गया। इस बीच दोनों बाइकों से ट्रैक्टर भी टकरा गया। हादसा होते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर सिरसागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घायलों को उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आई। यहां घायलों की हालत गंभीर होने पर उपचार को भर्ती कर लिया गया। थानाध्यक्ष सिरसागंज उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि हादसे में पांच लोग घायल हुए है। घायलों को उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर भेजा गया है। जिनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed