फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Firuzabad, Fars two , Mathura selected five panchayats

फीरोजाबाद की दो, मथुरा की पांच पंचायतें चयनित

Wed, 11 Feb 2015 10:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 11 Feb 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
 राजीव गांधी पंचायत सशक्तीकरण योजना में आखिर पिछले चार वर्षों में फीरोजाबाद जिले की दो ग्राम पंचायतों का चयन शासन ने किया है। आगरा मंडल में मथुरा की पांच ग्राम पंचायतें एवं एक क्षेत्र पंचायत को भी चयन किया है। शीघ्र ही प्रश्नावली की जांच करने को इन पंचायतों में टीम दस्तक देगी।
विज्ञापन



राजीव गांधी पंचायत सशक्तीकरण अभियान के तहत उन ग्राम पंचायतों का चयन शासन स्तर से किया जाता हैं जहां विकास कार्यों को सही ढंग से अंजाम दिया जाता है। ऐसी पंचायत को 18 लाख, क्षेत्र पंचायत को 45 लाख एवं जिला पंचायत 48 लाख रुपया प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है। शासन ने प्रथम चयन सूची में आगरा मंडल की सात ग्राम पंचायतों का चयन किया है। इसमें फीरोजाबाद जिले की दो ग्राम पंचायत दौंकेली एवं मोढ़ा का चयन किया है।
विज्ञापन



दोनों ही पंचायतों के विकास कार्यों की जांच करने के लिए शासन से दो परियोजना प्रबंधकों को भेजा जा रहा है। अजय विक्रम सिंह मैनपुरी, शशिकांत दीक्षित सीतापुर से आएंगे। वह प्रश्नावलियों की जांच करेंगे। मथुरा जिले की बल्देव ब्लाक की ग्राम पंचायत इस्लामपुर, मथुरा ब्लाक की ग्राम पंचायत जैत, जिखनगांव,बबूरी एवं राया ब्लाक के कोयल का चयन किया है। वहीं नौझील क्षेत्र पंचायत को चयनित किया है। डीपीआरओ इंद्रपाल सिंह यादव ने बताया कि चयनित की गई पंचायतों में शीघ्र ही शासन से नामित टीम दस्तक देगी। रिपोर्ट के आधार पर ही अगली स्टेज के लिए पंचायतों का चयन होगा और शासन से नाम फाइनल होने के बाद प्रधान एवं सचिव को प्रशस्ति पत्र मिलने के साथ ही विकास कार्य को और कराने को धनराशि रिलीज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed