{"_id":"66b9128f95b18e40e30ddf44","slug":"first-merit-list-of-iti-released-admission-process-continued-on-sunday-also-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-131173-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: आईटीआई की पहली मेरिट लिस्ट जारी, रविवार को भी चली प्रवेश प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: आईटीआई की पहली मेरिट लिस्ट जारी, रविवार को भी चली प्रवेश प्रक्रिया
Mon, 12 Aug 2024 01:05 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 12 Aug 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में व्यवसायिक शिक्षा परिषद की ओर से आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। रविवार को राजकीय आईटीआई समेत संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया चली। सुचारू प्रवेश प्रक्रिया के लिए ट्रेड वार पटल बनाया गया। जहां चयनित अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया के तहत 16 अगस्त तक हिस्सा ले सकेंगे।
बीते चार अगस्त तक व्यवसायिक शिक्षा परिषद की ओर से जिले में शिकोहाबाद और टूंडला राजकीय आईटीआई समेत 39 निजी संस्थानों के अलग-अलग ट्रेडों में प्रवेश के लिए आवेदन लिए थे। इस दौरान आठ हजार से अधिक आवेदन आए थे। व्यवसायिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर प्रथम चरण का चयन परिणाम घोषित कर दिया है। जहां से अभ्यर्थी न सिर्फ चयन की जानकारी हासिल कर सकेंगे, बल्कि बुलावा पत्र भी डाउनलोड हो सकेगा। आगामी 12 अगस्त से आईटीआई की वार्षिक प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी शुरू हो जाएंगी। ऐसे में प्रवेश के साथ ही परीक्षाएं कराने की तैयारी है।
शिकोहाबाद आईटीआई कॉलेज की प्रधानाचार्य नेहा वाजपेयी ने बताया कि जिले की सभी राजकीय व निजी आईटीआई में प्रवेश के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई है। वहीं प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रविवार को अभ्यर्थी प्रवेश के लिए आए थे। आगामी 16 अगस्त तक सुबह 10 से शाम पांच बजे की बीच अभ्यर्थी निर्धारित काउंटर पर बुलावा पत्र, सभी मूल प्रमाण पत्र व अंक पत्र समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ प्रवेश ले सकेगा। परिषद की ओर से आवेदन के समय दिए गए मोबाइल नंबर के माध्यम से जानकारी दी जा रही है। अभ्यर्थियों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए सभी राजकीय व निजी संस्थानों में काउंटर बनाया गया है।
विज्ञापन
-- --
आज से शुरू हो जाएंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं
प्रधानाचार्य ने बताया कि आगामी 12 से 17 अगस्त के बीच सभी राजकीय व निजी संंस्थानों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। वहीं आगामी 22 अगस्त से नौ सितंबर तक जिले की नोडल आईटीआई में कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस दौरान नकल विहीन व शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे के साथ ही अधिकारी तैनात रहेंगे। वहीं वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
आईटीआई में पढ़ाए जाने वाले व्यवसायिक विषय
राजकीय संस्थानों में ज्यादातर ट्रेडों की पढ़ाई होती है, वहीं प्राइवेट संस्थानों में गिने-चुने ट्रेड पढ़ाए जाते हैं। प्रमुख ट्रेडों में फिटर, टर्नर, मशीनिष्ट, टूल एंड डाई मेकर, वेल्डर, डीजल मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक, ड्राफ्टमैन सिविल, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, पेंटर जनरल, वायरमैन आदि शामिल हैं।