{"_id":"637e5b817580b6530735d92a","slug":"firozabad-single-use-polythene-found-at-five-shopkeepers-fined-firozabad-news-agr5544380120","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद : पांच दुकानदारों के यहां मिली सिंगल यूज पॉलीथिन,जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद : पांच दुकानदारों के यहां मिली सिंगल यूज पॉलीथिन,जुर्माना
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर निगम की टीम ने अभियान चलाकर पांच दुकानों से प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद की है। पांचों पर जुर्माना लगाया है।
मंडलीय समन्वयक केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कमल कुमार के निर्देश पर बुधवार को नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने ओमनगर, श्यामनगर, राजा का ताल, रसूलपुर और जैन मंदिर चौराहा के समीप प्रतिबंधित पॉलीथिन की बिक्री और भंडारण करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया।
पांच दुकानदारों के यहां पर प्रतिबंधित पॉलीथिन के कैरीबैग का भंडार मिला। पांचों के विरुद्ध जुर्माना निर्धारण करते हुए पांच हजार रुपये की वसूली मौके पर ही की गई। पीसीबी इंजीनियर बीके दुबे के अनुसार अभियान 30 दिसंबर तक चलेगा।