{"_id":"6000869f8ebc3e34062442d7","slug":"firozabad-police-sharab-taskar-firozabad-news-agr4764361169","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 11 शराब माफियाओं पर पुलिस ने कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 11 शराब माफियाओं पर पुलिस ने कसा शिकंजा
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना खैरगढ़ के गांव शेखपुरा में नवंबर में जहरीली शराब पीने से तीन ग्रामीणों की मौत के बाद एसएसपी अजय कुमार ने शराब माफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। पुलिस 11 शराब की बिक्री करने वाले माफियाओं के खिलाफ हिस्ट्रीशीट खोलने के साथ -साथ इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है। इन सभी की अवैध रूप से कमाई करके बनाई संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
नवंबर में खैरगढ़ के शेखपुरा में तीन ग्रामीणों की जहरीली शराब के सेवन से मौत के मामले की गूंज लखनऊ तक सुनाई दी थी। तत्कालीन थाना प्रभारी खैरगढ़, वीट प्रभारी एसआई सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। एसएसपी अजय कुमार पांडेय ने एसपी देहात राजेश कुमार से सभी माफिया की रिपोर्ट तलब करने के साथ इन सभी की हिस्ट्रीशीट खोलने के साथ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने को कहा है।
एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि शिकोहाबाद के दिखतौली निवासी रामू जाट उर्फ रामगोपाल पुत्र चोब सिंह, बिदरखा निवासी सुखवीर सिंह पुत्र फेरू सिंह, कन्हैया पुत्र हरी सिंह, आरौंज निवासी लव उर्फ मलिक पुत्र सत्यप्रकाश, मोहल्ला खेड़ा निवासी महेश उर्फ बट्टा पुत्र रामगोपाल, थाना रामगढ़ के महादेव नगर निवासी ह्रदेश यादव उर्फ सुशील पुत्र विश्राम सिंह, थाना खैरगढ़ क्षेत्र के बिजौली निवासी अबधेश पुत्र दुर्गा प्रसाद, रामअवतार पुत्र रामप्रकाश यादव, शेखपुरा निवासी घासीराम पुत्र रामप्रसाद,व्यापारी पुत्र रामभान सिंह, श्यामवीर पुत्र महेंद्र सिंह के द्वारा जिले में अवैध रूप से शराब की सप्लाई की जा रही थी। एसएसपी ने कहा कि इन सभी शराब माफियाओं के द्वारा अवैध धंधे से अर्जित की गई संपत्ति चिह्नित करने का काम किया जा रहा है। चिन्हांकन के साथ संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
माफियाओं पर शिकंजा कसने से बढ़ गई आबकारी विभाग की आय
फिरोजाबाद। एसपी देहात राजेश कुमार ने कहा कि जिले में अवैध रूप से शराब की सप्लाई करने वाले गैंग पर शिकंजा कसने के साथ जिले में आबकारी विभाग की आय में बढ़ोत्तरी हो गई है। उन्होंने बताया दिसंबर माह 2020 में आबकारी विभाग को पिछले वर्ष के सापेक्ष 117 प्रतिशत के करीब आय हुई है।