फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news workers protest

Firozabad News: मजदूरी की दरों को बढ़ाने की मांग के लिए हंगामा

Tue, 10 Dec 2024 02:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
firozabad news workers protest
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। सुहागनगरी के कांच चूड़ी के टैंक फर्नेस वाले कारखानों में काम करने वाले श्रमिकों ने मजदूरी की दरों को बढ़ाने की मांग को लेकर हंगामा किया। हंगामा एवं नारेबाजी के कारण सोमवार को कारखानों में कामकाज नहीं हो सका। मक्खनपुर क्षेत्र में विरोध के दौरान पथराव किए जाने की भी बात सामने आई। पुलिस फोर्स भी तैनात कर दिया। हंगामे के चलते कामबंदी के कारण लाखों की कीमत का कांच खराब होने के साथ नेचुरल गैस बेवजह फुंकती रही। श्रमिकों के विरोध के चलते उत्पन्न हुए हालातों को लेकर चूड़ी कारखाना संचालक भी हैरान है।
शहर के साथ-साथ मक्खनपुर में संचालित होने वाले टैंक फर्नेस चूड़ी कारखानों में काम करने वाले श्रमिकों की ओर से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। इसको लेकर गत दिवस सहायक श्रमायुक्त यशवंत कुमार ने वार्ता भी बुलाई थी। लेकिन वार्ता किसी नतीजे पर पहुंचने से पूर्व ही सोमवार को श्रमिकों ने हंगामा करते हुए कामकाज ठप करा दिया। शहर के कोहिनूर ग्लास वर्क्स में काम नहीं लगा।
विज्ञापन

वहीं, मक्खनपुर स्थित केसी ग्लास एवं इंपीसियल ग्लास में कांच चूड़ी श्रमिकों ने सुबह की पाली में हंगामा और नारेबाजी करने के साथ अचानक काम बंद कर दिया। इस दौरान श्रमिकों ने पथराव भी किया। सूचना मिलने पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद श्रमिक गायब हो गए। कांच इकाइयों में कामबंदी और हंगामा के कारण लाखों रुपये कीमत का कांच खराब हो गया। वहीं, कारखानों में लाखों की कीमत की नेचुरल गैस भी बेवजह फुंक गई। वहीं अचानक उत्पन्न हालाताें के चलते शहर में टैंक फर्नेस वाली कांच चूड़ी इकाइयों के कारखानेदार हैरान है। कारखानेदारों की माने तो इस तरह हंगामा व कामबंदी जैसे हालतों में उत्पादन प्रक्रिया सुचारू रखना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed