फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news wife threatened

Firozabad News: तीन तलाक और तेजाब डालने की धमकी

Wed, 04 Feb 2026 02:14 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
firozabad news wife threatened
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र के कोठी नवीगंज (रहमत नगर) निवासी एक विवाहिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पति की ओर से तीन तलाक देने और तेजाब डालकर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद पुलिस ने पति और तीन ननदों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता नसरीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका निकाह 3 जुलाई 2025 को मिर्जा अहसन बेग, निवासी मिर्जाजी का फाटक, शेखलतीफ, रसूलपुर के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही पति मिर्जा अहसन और उसकी ननदें सायमा, शाहीन व नुजहत दहेज के लिए उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। आरोपियों की ओर से नसरीन से दो लाख रुपये नकद और एक बाइक की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, 12 अक्तूबर 2025 को ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर नसरीन को घर से निकाल दिया था, जिसके बाद से वह अपने मायके में रह रही थी। 26 जनवरी की दोपहर, पति मिर्जा अहसन अपनी बहन सायमा और नुजहत के साथ नसरीन के मायके पहुंचा। आरोप है कि ननदों के उकसाने पर पति ने सार्वजनिक रूप से नसरीन को तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता समाप्त कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए, एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। थाना रसूलपुर के इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति मिर्जा अहसन बेग और उसकी ननदों सायमा, शाहीन व नुजहत के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed