फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news tundla TRAIN LATE

घने कोहरे का असर : नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस रद्द

Wed, 04 Feb 2026 02:14 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
firozabad news tundla TRAIN LATE
टूंडला। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और मैदानी इलाकों में कड़ाके की सर्दी के बीच घने कोहरे ने एक बार फिर ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। मंगलवार को कोहरे के कारण कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से दो से ग्यारह घंटे की देरी से टूंडला जंक्शन पहुंचीं, जिससे रेलयात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बीच, डाउन नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से मौसम का मिजाज लोगों को सता रहा है, जिसमें कभी बारिश, कभी कोहरा और कभी गलन भरी सर्दी शामिल है। घने कोहरे के कारण ट्रेनों के संचालन में भारी विलंब देखा जा रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली और आगरा की ओर जाने वाली यह ट्रेनेें रहीं लेट
* पूर्वा एक्सप्रेस: 3 घंटे
* अवध एक्सप्रेस: 3 घंटे
* मरुधर एक्सप्रेस: 2 घंटे
* मगध एक्सप्रेस: 2 घंटे
* आनंदविहार टर्मिनल अमृतभारत एक्सप्रेस: 10 घंटे
* नंदनकानन एक्सप्रेस: 4 घंटे
* ऊंचाहार एक्सप्रेस: 2 घंटे
* फरक्का एक्सप्रेस: 3 घंटे

कानपुर की ओर जाने वाली लेट ट्रेन
* मगध एक्सप्रेस: 5 घंटे
* ऊंचाहार एक्सप्रेस: 6.5 घंटे
* फरक्का एक्सप्रेस: 11 घंटे
* कालिंदी एक्सप्रेस: 7 घंटे
* ब्रह्मपुत्र मेल: 6 घंटे
* स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस: 2 घंटे
* नेताजी एक्सप्रेस: 3 घंटे
* मूरी एक्सप्रेस: 3 घंटे
* महानंदा एक्सप्रेस: 2 घंटे
* गोमती एक्सप्रेस: 2 घंटे
* दरभंगा अमृतभारत एक्सप्रेस: 8 घंटे

लेना पड़ा सड़क का सहारा
ट्रेनों के अत्यधिक विलंब के कारण कई स्थानीय यात्रियों ने सड़क मार्ग का सहारा लिया। इसके अलावा, रेल प्रशासन ने डाउन नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस को रद्द करने का निर्णय लिया। यह स्थिति यात्रियों के लिए असुविधाजनक साबित हो रही है, खासकर कड़ाके की ठंड को देखते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed