{"_id":"6a627e1129f60c82b60dc12c","slug":"firozabad-news-tundla-ohe-wire-breaked-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-180326-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: टूंडला रेलवे स्टेशन पर टूटा ओएचई तार, आधे घंटे प्रभावित रहा ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: टूंडला रेलवे स्टेशन पर टूटा ओएचई तार, आधे घंटे प्रभावित रहा ट्रैक
विज्ञापन
108, टूंडला स्टेशन पर टूटे ओएचई तारों को सही करते विभागीय कर्मचारीसंवाद
टूंडला। रेलवे स्टेशन के पूर्वी में दिशा में बृहस्पतिवार शाम ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) तार टूट गया। ओएचई तार टूटने से अप लाइन प्रभावित हो गई। इसके चलते दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनें पिछले सिग्नलों पर जहां-तहां खड़ी हो गईं। ट्रेनों के बीच रेलमार्ग में खडे़ होने से उमस भरी गर्मी में रेलयात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
कानपुर-दिल्ली रेलखंड पर बृहस्पतिवार शाम ट्रेनें अपनी गति से दौड़ रहीं थी। शाम 5:10 बजे करीब अचानक रेलवे स्टेशन के पूर्वी दिशा में स्थित यांत्रिक विभाग कैरिज एंड वैगन हट के निकट ओएचई तार टूट गया। तार टूटते ही अप लाइन की ट्रेनें पिछले सिग्नलों पर खड़ी होती चलीं गईं। जानकारी मिलते ही नियंत्रण कक्ष के निर्देश पर ओएचई विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
कर्मचारियों ने आनन-फानन में तार को बदला। इसके बाद 5:40 के बाद ही ट्रेनों का संचालन सुचारू हो सका। इस बीच ट्रेनें 10 से करीब आधा तक ट्रेनें प्रभावित रहीं। ट्रेनों के फिरोजाबाद-टूंडला रेलखंड के मध्य खडे़ रहने पर रेलयात्रियों को उमसभरी गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ा। विभागीय रेल अधिकारियों ने बताया कि ओएचई तार काफी पुराने हो चुके हैं, वहीं, ट्रेनों का दबाब अधिक बढ़ गया है। इस बीच अचानक क्षमता से अधिक वोल्टेज आने पर चिंगारी के साथ अचानक तार टूट गया था।